हरियाणा भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा की नई टीम का किया ऐलान, 27 जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी

हरियाणा में अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश और जिला स्तरीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है।

हरियाणा भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा की नई टीम का किया ऐलान, 27 जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी
Image source (Bhaskar)

हरियाणा में अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अनुसूचित जाति  मोर्चा की प्रदेश और जिला स्तरीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है। मंगलवार को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की आधिकारिक सूची जारी की। पार्टी के अनुसार, ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गई हैं।

इस संगठनात्मक विस्तार में क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसके तहत प्रदेश स्तर पर मुख्य पदों के साथ-साथ राज्य के 27 संगठनात्मक जिलों में नए अध्यक्षों को कमान सौंपी गई है।

इसे भी पढ़ें:- ₹1,232 करोड़ के बजट के बाद भी 'बीमार' है पीजीआई रोहतक: 41.6% डॉक्टरों के पद खाली, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा ने सरकार से मांगा श्वेत पत्र

प्रदेश स्तरीय प्रमुख नियुक्तियां

नई कार्यकारिणी में चार नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष और दो को महामंत्री की अहम जिम्मेदारी दी गई है:

  • प्रदेश उपाध्यक्ष: रेखा रानी मेहरा (कैथल), सुनील बामणिया (सिरसा), ओमप्रकाश मालिया (हांसी) और राहुल नायर (पलवल)।

  • प्रदेश महामंत्री: विक्रम अरुआ (फरीदाबाद) और बहादुर सिंह नगथला (हिसार)।

  • प्रदेश मंत्री: रिया चौहान (महेंद्रगढ़), संजय चहल (पानीपत), कुलदीप कांगड़ा (भिवानी) और गुरविंद्र सिंह (अंबाला)।

इसके अतिरिक्त, संगठनात्मक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए राय सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष और पूनम कोहली को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रचार-प्रसार और डिजिटल मोर्चे को संभालने के लिए सुरजीत कलसी को मीडिया प्रभारी, ललित त्रेवाल को सोशल मीडिया प्रभारी तथा अनुराधा डींगवाल को आईटी प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

इसे भी पढ़ें:- पंजाब चुनाव: रोहतक के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने खन्ना के प्रवासी प्रभारी

27 संगठनात्मक जिलों के नए अध्यक्ष

भाजपा ने राज्य के सभी 27 संगठनात्मक जिलों में नए नेतृत्व की घोषणा की है, जिनकी सूची नीचे दी गई है:

जिला / संगठनात्मक क्षेत्र नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जिला / संगठनात्मक क्षेत्र नवनियुक्त जिला अध्यक्ष
पंचकूला राजेंद्र कुमार गुरुग्राम महानगर नरेश पवार
अंबाला सुनील कुमार फरीदाबाद गौरव चौहान
यमुनानगर काला राम फरीदाबाद महानगर जयप्रकाश खटीक
कुरुक्षेत्र मलकीत दहाड़ा नूंह मनोज कुमार
कैथल नरेश वाल्मीकि पलवल ओमबीर खांडिया
करनाल कर्मबीर कल्याण महेंद्रगढ़ राकेश कुमार
पानीपत जयदेव नौल्था चरखी दादरी पवन सरपंच
सोनीपत मनजीत भोला भिवानी संजय कुमार
गोहाना नरेश खानपुर हांसी वेदप्रकाश
जींद जयदीप दुर्गल हिसार पवन जाखड़
रोहतक मनीष रतवाया फतेहाबाद मंजू बाजीगर
झज्जर संदीप वाल्मीकि सिरसा राज सिंह
रेवाड़ी मुकेश रंगा डबवाली नक्षेंद्र सिंह
गुरुग्राम नरेश नीमवाल — —

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की सूची

विभिन्न जिलों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए 16 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है। इनमें विशाल सौदा, सतेंद्र कटारिया, विजेंद्र नंबरदार, सतपाल बहमनी, सियाराम, सुमित चौधरी, मनीष भांगरोला, राहुल इंदौरा, जयपाल सरोहा, सतीश कुमार, हरबीर चेयरमैन, विनोद नागर, अमित कलसन, सुभाष नायक, जगमेश्वर सिंह और अमित गिल के नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:- रोहतक में भाजपा पर बरसे दुष्यंत चौटाला: निवेश, एमएसपी और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सरकार को घेरा