कांग्रेस की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली को CJP का समर्थन: आशुतोष रांका बोले- पार्टी होगी शामिल; 'INDIA' गठबंधन पर जुटाया जा रहा फीडबैक
कॉकरोच जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बुलाई गई 'वोट बचाओ-देश बचाओ' महारैली का समर्थन किया है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने कांग्रेस की कॉल पर 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित की जा रही 'वोट बचाओ-देश बचाओ' महारैली को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। CJP के राष्ट्रीय सह-संयोजक और प्रमुख रणनीतिकार आशुतोष रांका ने हरियाणा इकाई की कोर टीम के साथ एक वर्चुअल बैठक आयोजित की, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने के निर्देश दिए गए।
वर्चुअल मीटिंग के 3 मुख्य एजेंडे:
लगभग एक घंटे तक चली इस उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से तीन अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई:
-
1 नवंबर की महारैली में भागीदारी: कांग्रेस द्वारा आयोजित 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली को समर्थन देना और दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करना।
-
10 नवंबर के बाद आंदोलन की रणनीति: 10 नवंबर के बाद देशव्यापी आंदोलन को एक बार फिर से नए सिरे से सक्रिय और तीव्र करने की रूपरेखा तैयार की गई।
-
'इंडी' (INDIA) गठबंधन और संगठन विस्तार: विपक्षी 'इंडी' गठबंधन में CJP के शामिल होने की संभावनाओं को लेकर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और जनता से फीडबैक जुटाने की बात कही गई। इसके साथ ही हरियाणा में पार्टी के विस्तार के लिए स्थानीय किसान यूनियनों और अन्य सामाजिक-राजनीतिक संगठनों को जोड़ने के नए अवसरों को तलाशने के निर्देश दिए गए।




