रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म 'धर्मन' में लेडी सुपरस्टार नयनतारा शामिल हो गई हैं। दोनों कलाकार लगभग पांच साल बाद (अन्नात्थे, 2021 के बाद) फिर से बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आएंगे।

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

परस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'धर्मन' को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। नयनतारा भी अब इस फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। इसके साथ ही रजनीकांत और नयनतारा की जोड़ी करीब पांच साल बाद बड़े पर्दे पर फिर साथ नजर आएगी। दोनों कलाकार आखिरी बार 2021 में आई फिल्म 'अन्नात्थे' में साथ दिखाई दिए थे।

फिल्म के निर्माण से जुड़ी संस्था राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया पर नयनतारा के फिल्म में शामिल होने की घोषणा की। इस खबर के सामने आने के बाद दोनों कलाकारों के प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

फिल्म का निर्माण अभिनेता कमल हासन कर रहे हैं और निर्देशन की जिम्मेदारी अश्वथ मारिमुथु के पास है। फिल्म की कहानी और नयनतारा के किरदार को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया पर नयनतारा का स्वागत करते हुए लिखा कि अब फिल्म का दमदार अंदाज दोगुना होने वाला है। इस संदेश के साथ अभिनेत्री के फिल्म में शामिल होने की जानकारी साझा की गई।