हरियाणा के गेस्ट टीचर्स का चंडीगढ़ कूच टला: अंबाला में विज के आश्वासन के बाद सहमति, 2 नवंबर को CM सैनी से होगी मीटिंग
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 10,757 गेस्ट टीचर्स ने नियमित करने की मांग को लेकर अपना चंडीगढ़ कूच का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे 10,757 गेस्ट टीचरों ने अपनी नौकरी पक्की कराने की मांग को लेकर चंडीगढ़ कूच करने का फैसला फिलहाल टाल दिया है
अनिल विज ने की सीएम ऑफिस से बात जब गेस्ट टीचर अनिल विज का घेराव करने पहुंचे, तो मंत्री विज ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर से फोन पर बात की
सिरसा से शुरू हुई थी न्याय रैली उल्लेखनीय है कि गेस्ट टीचरों की यह 'न्याय रैली' 21 अक्टूबर को सिरसा से शुरू हुई थी
पुलिस बैरिकेडिंग को चकमा देकर पहुंचे अंबाला सोमवार सुबह 11 बजे जब शिक्षकों ने शाहाबाद से अंबाला की ओर बढ़ना शुरू किया, तो पुलिस ने बराड़ा रोड पर भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी
मंत्री अनिल विज के हस्तक्षेप और 2 नवंबर को मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन मिलने के बाद शिक्षकों ने अपना रुख नरम करते हुए प्रदर्शन को स्थगित करने का ऐलान किया




