वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ‘टेकफ्यूजन-2026’ का आगाज: 10 से अधिक कॉलेजों के 800+ छात्र 51 प्रतियोगिताओं में दिखा रहे हुनर

रोहतक के वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालय तकनीकी-प्रबंधन उत्सव ‘टेकफ्यूजन-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ।

 5
वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ‘टेकफ्यूजन-2026’ का आगाज: 10 से अधिक कॉलेजों के 800+ छात्र 51 प्रतियोगिताओं में दिखा रहे हुनर

रोहतक:-वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, रोहतक में तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालय तकनीकी-प्रबंधन उत्सव ‘टेकफ्यूजन-2026’ का शुभारंभ बड़े उत्साह और उमंग के साथ हुआ। 26 से 28 अक्टूबर तक आयोजित इस उत्सव में 10 से अधिक महाविद्यालयों के 800 से अधिक विद्यार्थी 51 विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ प्रबंधन, सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद और रचनात्मक कार्यों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।

दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत भव्य उद्घाटन समारोह, दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर वैश्य शिक्षण संस्थान के प्रधान विकास गोयल, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल खरकिया, मुख्य अतिथि प्रमोद बंसल एवं सोसाइटी सह-सचिव अनिल बंसल का गरिमामय स्वागत किया गया। इसके बाद सोसाइटी सह-सचिव अनिल बंसल ने विधिवत घोषणा कर फेस्ट के पहले दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

प्रतिभा और नवाचार को बढ़ावा देने की पहल: विकास गोयल वैश्य शिक्षण संस्थान के प्रधान विकास गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित 'टेकफ्यूजन-2026' विद्यार्थियों की प्रतिभा, नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय पहल है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे किताबी शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी, सांस्कृतिक, खेल एवं प्रबंधन संबंधी गतिविधियों में अपनी क्षमताओं का पूर्ण विकास कर सकें।

सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान प्रतिबद्ध: पवन मित्तल खरकिया संस्थान के कोषाध्यक्ष पवन मित्तल खरकिया ने कहा कि ‘टेकफ्यूजन-2026’ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान और नए अनुभव प्राप्त करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। वैश्य शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी ऐसे आयोजन करता रहेगा।

केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं: मुख्य अतिथि प्रमोद बंसल मुख्य अतिथि प्रमोद बंसल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 'टेकफ्यूजन-2026' विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी छिपी प्रतिभा पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा विभिन्न कॉलेजों के छात्रों के साथ अपने विचारों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान करने का बेहतर मौका मिलता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की योग्यता और टीमवर्क की भावना होना अत्यंत आवश्यक है। ‘टेकफ्यूजन-2026’ के माध्यम से विद्यार्थियों को इन सभी व्यावहारिक गुणों को विकसित करने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है।