रोहतक में महज 26 सेकेंड में बाइक चोरी: दयानंद मठ के पास घर के बाहर से उढ़ाई 1.10 लाख की अपाचे

हरियाणा के रोहतक में दयानंद मठ के पास गुरु नानकपुरा इलाके में घर के बाहर लॉक करके खड़ी की गई 1.10 लाख रुपए की नई अपाचे बाइक महज 26 सेकंड में चोरी हो गई।

 5
रोहतक में महज 26 सेकेंड में बाइक चोरी: दयानंद मठ के पास घर के बाहर से उढ़ाई 1.10 लाख की अपाचे
Image source (Bhaskar)

रोहतक शहर के दयानंद मठ के पास एक युवक ने महज चंद सेकंडों में घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरी कर लिया। यह पूरी सनसनीखेज वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना सलारा मोहल्ला पुलिस चौकी में दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

22 अक्टूबर की रात को की गई थी चोरी: पीड़ित संजय कालड़ा ने बताया कि वह दयानंद मठ के सामने गुरु नानकपुरा में रहते हैं। उन्होंने अपनी सफेद रंग की अपाचे बाइक 22 अक्टूबर की रात को घर के बाहर लॉक करके खड़ी की थी। लेकिन जब वे अगली सुबह उठे, तो उन्हें अपनी बाइक वहां नहीं मिली। इसके बाद जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई, तो उसमें एक संदिग्ध युवक रात के समय बाइक चोरी करते हुए साफ दिखाई दिया।

5-6 महीने पहले ही 1.10 लाख में खरीदी थी बाइक: संजय कालड़ा ने जानकारी दी कि यह सफेद रंग की अपाचे बाइक प्रिया (निवासी गढ़ी बोहर) के नाम पर है, जिसे उन्होंने किसी डीलर से करीब 5-6 महीने पहले ही 1.10 लाख रुपए में खरीदा था। यह बाइक बिल्कुल नई जैसी थी। पीड़ित ने अपने स्तर पर भी बाइक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस जुटी जांच में: ओल्ड सब्जीमंडी थाना के एसएचओ परमजीत ने इस मामले पर बताया कि उन्हें बाइक चोरी होने की सूचना मिली थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर ली है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।