दुष्यंत चौटाला ने की जेजेपी स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा; 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होगी बड़ी रैली

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने रोहतक स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की

 3
दुष्यंत चौटाला ने की जेजेपी स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा; 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होगी बड़ी रैली

रोहतक: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रोहतक में स्थित जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उनके आगमन पर जिला प्रभारी हरज्ञान मोखरा और जिलाध्यक्ष डॉ. संदीप हुड्डा ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज शर्मा और राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लतानी भी मौजूद थे।

कार्यालय में 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में प्रस्तावित जेजेपी के 9वें स्थापना दिवस कार्यक्रम और उसके उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर एक विस्तृत बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने पदाधिकारियों से कहा कि स्थापना दिवस पार्टी की पहचान और मजबूती का प्रतीक है। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ जुटना होगा। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर गंभीर चर्चा हुई और आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय करने पर विचार किया गया।

पार्टी प्रवक्ता अजय कुमार इंदौरा के अनुसार, बैठक में केवल कार्यक्रम की रूपरेखा पर ही नहीं, बल्कि संबंध में संगठनात्मक व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर भी विस्तार से बात हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में रविंद्र सांगवान, अभिमन्यु राव, रविंदर चरखी, राजकुमार खातोत, कृष्ण बजीना, जितेंद्र भारद्वाज, कृष्ण राठी, नरेश द्वारका, राजेश सैनी, कार्यालय सचिव राजेश राठी आदि प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद थे।