अनोखे डॉक्टर के रूप में लौटे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 'डॉ. हसन' का टीजर रिलीज
हॉटस्टार स्पेशल्स की आगामी वेब सीरीज 'डॉ. हसन' का टीजर जारी कर दिया गया है
अपनी दमदार अदाकारी से हर बार दर्शकों को चौंकाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही एक बिल्कुल नए और अनोखे अंदाज में नजर आने वाले हैं
हॉटस्टार स्पेशल्स की इस सीरीज में नवाजुद्दीन एक ऐसे डॉक्टर की भूमिका निभा रहे हैं जो चिकित्सा के क्षेत्र में बेहद काबिल और समझदार है
इसे भी पढ़ें:- प्रीतम एंड पेड्रो' से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता वीर हिरानी अब वॉयस एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।
इस मेडिकल ड्रामा में अभिनेत्री दीया मिर्जा भी एक सशक्त भूमिका निभा रही हैं
फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी बेहतरीन पकड़ के लिए जाने जाने वाले रोहन सिप्पी ने इस सीरीज का निर्देशन किया है




