रोहतक में जनगणना-2027 का दूसरा चरण 25 जनवरी से; 10 जनवरी से खुलेगा ऑनलाइन स्व-गणना पोर्टल
रोहतक जिले में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत जनसंख्या गणना 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक की जाएगी
रोहतक: जिले में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज हो गई हैं
उपायुक्त (डीसी) सतबीर सिंह ने इस प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि घर-घर सर्वेक्षण शुरू होने से पहले हरियाणा के निवासियों को खुद अपना विवरण भरने का विकल्प दिया जाएगा
इसे भी पढ़ें:- हरियाणा के 87 नगर निकायों में बनेंगी स्मार्ट रोड, एकरूप और आधुनिक डिजाइन में तैयार होंगे कम्युनिटी सेंटर
इस बार जनगणना-2027 की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी
डीसी सतबीर सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें और स्व-गणना के दौरान अपने परिवार से जुड़ी बिल्कुल सही और पूरी जानकारी ही दर्ज करें
इसे भी पढ़ें:- हरियाणा में बाल विवाह पर सख्त पहरा: नाबालिग से शादी करने पर 2 साल की जेल और 1 लाख जुर्माना




