हरियाणा के गेस्ट टीचर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: सरकार 6 सप्ताह में नियमितीकरण पर ले फैसला, 20 साल से दे रहे सेवाएं
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा में पिछले 20 वर्षों से कार्यरत अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है।
-
हाईकोर्ट का निर्देश: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को हरियाणा के अतिथि शिक्षकों (गेस्ट टीचर्स) के नियमितीकरण की मांग से जुड़ी याचिका का निपटारा कर दिया। न्यायाधीश जस्टिस हरप्रीत सिंह बराड़ की एकल पीठ ने याचिकाकर्ता उमेद सिंह एवं अन्य की सिविल रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभाग के सक्षम प्राधिकारी को 6 सप्ताह के भीतर एक तर्कसंगत और सकारण आदेश पारित करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें:-रोहतक में युवक को होटल में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का आरोप
-
सुनवाई और त्वरित लाभ का आदेश: अदालत ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ताओं की रिट याचिका को ही एक समग्र प्रतिवेदन माना जाए। विभाग को इन शिक्षकों को सुनवाई का अवसर देकर निर्णय लेना होगा। यदि याचिकाकर्ता मांगी गई राहत के हकदार पाए जाते हैं, तो उन्हें यह लाभ तत्काल प्रदान किया जाए।
-
क्या है पूरा मामला? याचिकाकर्ता उमेद सिंह और अन्य अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति वर्ष 2005 से 2007 के बीच हुई थी। ये सभी शिक्षक पिछले 20 वर्षों से बिना किसी सेवा व्यवधान के लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में इनकी सेवा शर्तें 'हरियाणा अतिथि शिक्षक सेवा अधिनियम, 2019' के अंतर्गत आती हैं, जिसके तहत इन्होंने अपनी सेवाओं को पक्का करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।




