रोहतक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा गुस्सा: जिला परिषद कार्यालय पर पार्षदों ने जड़ा ताला, अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान
रोहतक जिला परिषद के पार्षदों ने अधिकारियों पर विकास कार्यों और बजट आवंटन में भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया।
रोहतक: हरियाणा के रोहतक में जिला परिषद के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज होकर पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। विकास कार्यों में धांधली और बजट के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जिला परिषद के सदस्यों ने कार्यालय पर ताला जड़ दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित पार्षदों ने कार्यालय के बाहर ही धरना शुरू कर दिया है और चेतावनी दी है कि भ्रष्टाचार पर ठोस कार्रवाई होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे।
वार्डों में काम के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति का आरोप प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जिला परिषद सदस्य धीरज ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि परिषद के लगभग सभी अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण और शहरी वार्डों में होने वाले विकास कार्यों में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है। जमीन पर काम करवाने के बजाय सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर सरकारी बजट को ठिकाने लगाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें:- रोहतक महिला कांग्रेस में कविता शर्मा और राजदुलारी को मिली कमान, प्रदेश कार्यकारिणी में 17 पदाधिकारी नियुक्त
अधिकारियों की अनदेखी से बढ़ी नाराजगी पार्षदों का कहना है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के विकास और रुके हुए बजट को पास करवाने के लिए कई बार उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। अधिकारियों के इस रवैये से आम जनता के बीच पार्षदों की जवाबदेही प्रभावित हो रही है। फिलहाल, तालाबंदी और धरने के चलते जिला परिषद कार्यालय का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है।
इसे भी पढ़ें:- रोहतक: महम के अजायब गांव में शराब ठेके के पास मिला 34 वर्षीय युवक का शव




