रोहतक: महम के अजायब गांव में शराब ठेके के पास मिला 34 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

रोहतक जिले के महम स्थित अजायब गांव में शराब के ठेके के पास एक 34 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।

रोहतक: महम के अजायब गांव में शराब ठेके के पास मिला 34 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Image source (Bhaskar)

रोहतक जिले के महम उपमंडल के अंतर्गत आने वाले अजायब गांव में शराब के ठेके के पास एक 34 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाले सुभाष उर्फ माल्हा के रूप में हुई है।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान शराब ठेके के पास शव पड़े होने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं।

इसे भी पढ़ें:- रोहतक में छठ पूजा के दौरान खूनी संघर्ष: दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला, 18 वर्षीय युवक की मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई के मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया है। मामले को लेकर महम थाना प्रभारी रोशन लाल ने बताया कि पुलिस को अजायब गांव में ठेके के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मौत के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।