रोहतक: छठ पूजा के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या, परिजनों का आरोप-पुलिस देखती रही, नहीं मिली एम्बुलेंस

रोहतक की भालौठ सब ब्रांच नहर पर छठ पूजा के दौरान मामूली कहासुनी के बाद 20-25 युवकों ने हमला कर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी और उसके भाई को घायल कर दिया।

रोहतक: छठ पूजा के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या, परिजनों का आरोप-पुलिस देखती रही, नहीं मिली एम्बुलेंस
Image source (Bhaskar)

रोहतक में छठ पूजा के दौरान भालौठ सब ब्रांच नहर घाट पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। 16 नवंबर की सुबह हुई इस वारदात में बिहार के समस्तीपुर निवासी विक्रम (हाल निवासी माल गोदाम रोड, रोहतक) की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

कंधा लगने के विवाद के बाद हुआ जानलेवा हमला मृतक के छोटे भाई विनय ने बताया कि पूरा परिवार घाट पर छठ पूजा मना रहा था। इसी दौरान भीड़ में किसी से कंधा टकराने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। उस समय आरोपी देख लेने की धमकी देकर चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद 20-25 युवकों के साथ वापस लौटे और मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। विनय के अनुसार, घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने या आरोपियों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। परिजनों ने एक आरोपी को पकड़कर वहां मौजूद बाउंसर को सौंपा था, लेकिन उसे भी छोड़ दिया गया।

इसे भी पढ़ें:-माडौदी पहुंचे कांग्रेस नेता जितेंद्र बघेल, भाजपा सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

कंधे पर उठाकर भागे परिजन, पुलिस पर अनदेखी के आरोप मृतक की बहन पूजा और भाई विनय ने आरोप लगाया कि घटना के समय पुलिसकर्मी दूर खड़े सब कुछ देख रहे थे। पूजा ने बताया कि जब वह मदद और एम्बुलेंस के लिए पुलिसकर्मियों के पास दौड़कर गईं, तो उन्होंने बात अनसुनी कर दी और फोन पर बात करते हुए वहां से चले गए। घाट पर एम्बुलेंस मौजूद होने के बावजूद घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिली। मजबूरन परिजन घायलों को करीब आधा से एक किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर पुल के बाहर खड़ी अपनी बाइक तक ले गए और फिर पीजीआई  अस्पताल पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें:- रोहतक महिला कांग्रेस में कविता शर्मा और राजदुलारी को मिली कमान

पुलिस की कार्रवाई मामले को लेकर आईएमटी थाना एसएचओ राजकरण ने बताया कि छठ पूजा के दौरान घाट पर चाकूबाजी में एक युवक की मौत हुई है और उसका भाई घायल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:- रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हामिद अख्तर ने रोहतक जिले में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।