रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों पर भर्ती: 27 अक्टूबर से करें आवेदन, लिखित परीक्षा और मेडिकल से होगा चयन
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने स्टेशन मास्टर के करीब 1,250 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए 27 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के लगभग 1,250 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है
मुख्य बातें और चयन प्रक्रिया:
-
इस बार स्टेशन मास्टर के पदों के लिए एक अलग भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जबकि पहले ये पद रेलवे की एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती में शामिल होते थे
। -
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), अभिक्षमता परीक्षा (सीबीएटी), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल होगी
। -
सीबीटी परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के अंकों का एक-तिहाई हिस्सा काटा जाएगा
। -
इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है
।
आवेदन शुल्क:
-
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए: 500 रुपये
। -
एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांगजन, महिला, ट्रांसजेंडर व ईबीसी अभ्यर्थियों के लिए: 250 रुपये
। -
सीबीटी में शामिल होने पर नियमानुसार शुल्क का कुछ हिस्सा या पूरी राशि वापस मिल सकती है
। -
आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर करना होगा
।
परीक्षा का पैटर्न (100 अंक, 120 मिनट):
परीक्षा 100 अंकों की और दो घंटे की होगी, जिसके पाठ्यक्रम के चार प्रमुख हिस्से इस प्रकार हैं
-
बेसिक साइंस और गणित: संख्या पद्धति, अनुपात, औसत, प्रतिशत, लाभ-हानि, समय-दूरी, बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी, मापन, गति, ऊष्मा, बिजली और सरल मशीनें शामिल हैं
। साथ ही आंकड़ों से निष्कर्ष निकालने से जुड़े सवाल होंगे । -
तार्किक क्षमता: तर्क आधारित पहेलियां, कथन, सिलोजिज्म, घड़ी-कैलेंडर, रक्त संबंध और लॉजिक से जुड़े सवाल
। -
डेटा विश्लेषण और व्याख्या: टेबल, चार्ट, ग्राफ, पाई चार्ट, वेन डायग्राम
। -
रीडिंग कॉप्रिहेंशन: अंग्रेजी में दिए गए गद्यांश से सवाल
।
आवेदन से पहले आवश्यक दस्तावेज:
ऑनलाइन आवेदन के लिए आधार कार्ड, 10वीं-12वीं की मार्कशीट, स्नातक की डिग्री व सेमेस्टर की मार्कशीट, फोटो, डिजिटल हस्ताक्षर, सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर तैयार रखना होगा




