HKRN भर्ती 2026: पंचकूला में JE और कुरुक्षेत्र में बिल्डिंग इंस्पेक्टर के पदों पर निकली वैकेंसी, 27 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
हरियाणा में तकनीकी नौकरी की तलाश कर रहे इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारक युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है।
हरियाणा में तकनीकी नौकरी की तलाश कर रहे इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारक युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत पंचकूला और कुरुक्षेत्र जिलों में कुल 5 अलग-अलग श्रेणियों के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत पैरा-इंजीनियरिंग एसोसिएट्स और पैरा-आर्किटेक्ट एसोसिएट्स श्रेणी में नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें कुरुक्षेत्र जिले के लिए बिल्डिंग इंस्पेक्टर (सिविल) और पंचकूला जिले के लिए चार अलग-अलग ट्रेड- जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) और जूनियर इंजीनियर (हॉर्टिकल्चर) के पद शामिल हैं।
पात्रता और आयु सीमा:
इन पदों के लिए संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीई/बी.टेक डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसके पास हरियाणा का स्थायी निवास प्रमाण पत्र व वैध परिवार पहचान पत्र (PPP) होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथि:
इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा, जिसमें पारिवारिक वार्षिक आय, आयु, हरियाणा CET स्कोर, उच्च योग्यता और गृह जिले/ब्लॉक के अंक शामिल होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 तक HKRN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- उत्तरी रेलवे में 4651 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा सीधे मेरिट से होगा चयन; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया




