सरकारी खजाने पर साइबर अटैक का खतरा: हरियाणा में लागू हुए 4 सख्त नियम, 15 दिन में रिपोर्ट न देने पर रुकेगा भुगतान
सरकारी डिजिटल सिस्टम पर बढ़ते साइबर हमलों को रोकने के लिए हरियाणा के वित्त विभाग ने सरकारी फंड और डिजिटल पेमेंट सुरक्षा के 4 नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं।
सरकारी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते साइबर हमलों के खतरे को देखते हुए हरियाणा सरकार ने सरकारी खजाने और डिजिटल पेमेंट सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। राज्य के वित्त विभाग ने सोमवार को सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों, उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र जारी कर 4 बड़े सुरक्षा नियम तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेशों के तहत अब सरकारी खातों से होने वाले प्रत्येक वित्तीय लेन-देन का रोजाना मिलान करना अनिवार्य होगा, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या साइबर धोखाधड़ी को तुरंत पकड़ा जा सके। इसके साथ ही डिजिटल भुगतान प्रणालियों की सुरक्षा ऑडिट और एक्सेस कंट्रोल को भी कड़ा किया गया है।
वित्त विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और संस्थानों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि उन्हें 15 कार्यदिवसों के भीतर इन चारों नियमों की अनुपालना रिपोर्ट जमा करानी होगी। निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट न देने वाले विभागों या संस्थानों की डिजिटल ट्रेजरी पेमेंट (खजाने से होने वाले भुगतान) को अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।
इसे भी पढ़ें:- हरियाणा के 87 नगर निकायों में बनेंगी स्मार्ट रोड, एकरूप और आधुनिक डिजाइन में तैयार होंगे कम्युनिटी सेंटर




