पंजाब चुनाव: रोहतक के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने खन्ना के प्रवासी प्रभारी
आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों को धार देते हुए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने रोहतक से हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर को पंजाब के खन्ना का प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया है।
रोहतक: आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा के वरिष्ठ नेता और रोहतक के पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व सौंपा है। पार्टी आलाकमान ने उन्हें पंजाब के संगठनात्मक जिले 'खन्ना' का प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया है।
इस नई भूमिका के तहत मनीष ग्रोवर को तीन प्रमुख विधानसभा सीटों- खन्ना, पायल और समराला (समराना) में जमीनी स्तर पर पार्टी के ढांचे को सुदृढ़ करने और चुनाव प्रचार की तैयारियों को गति देने का जिम्मा दिया गया है।
इसे भी पढ़ें:- रोहतक महिला कांग्रेस में कविता शर्मा और राजदुलारी को मिली कमान, प्रदेश कार्यकारिणी में 17 पदाधिकारी नियुक्त
अहम जिम्मेदारी मिलते ही पूर्व मंत्री ने बिना समय गंवाए रविवार को पंजाब का दौरा किया। खन्ना पहुंचने पर उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की शुरुआत करते हुए स्थानीय नेतृत्व के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में खन्ना भाजपा के जिला अध्यक्ष अनूप शर्मा और मंडल अध्यक्ष रूपेश भारद्वाज सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी चुनावों की रूपरेखा, बूथ स्तर पर मजबूती और स्थानीय मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इसे भी पढ़ें:- रोहतक में भाजपा पर बरसे दुष्यंत चौटाला: निवेश, एमएसपी और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सरकार को घेरा




