विनेश फोगाट को SHO का दोटूक जवाब:बोले- विधायक गलत आरोप लगा रहीं, MLA ने कहा था- मुझे पूछा, तू कौन बोल रही

हरियाणा में जुलाना से कांग्रेस विधायक रेसलर विनेश फोगाट और जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र धनखड़ के बीच का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। विधायक का आरोप है कि पब्लिक मीटिंग में आए एक मिसिंग केस में जब एसएचओ को कॉल की तो उसने तू-तड़ाक से बात की। यहीं नहीं, यह भी कहा कि हर रोज लोग लापता हो रहे हैं।

 14.1k
विनेश फोगाट को SHO का दोटूक जवाब:बोले- विधायक गलत आरोप लगा रहीं, MLA ने कहा था- मुझे पूछा, तू कौन बोल रही

हरियाणा में जुलाना से कांग्रेस विधायक रेसलर विनेश फोगाट और जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र धनखड़ के बीच का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। विधायक का आरोप है कि पब्लिक मीटिंग में आए एक मिसिंग केस में जब एसएचओ को कॉल की तो उसने तू-तड़ाक से बात की। यहीं नहीं, यह भी कहा कि हर रोज लोग लापता हो रहे हैं। हम क्या करें? इसके बाद से यह मामला चर्चा में आ गया।

उधर, अब एसएचओ रविंद्र धनखड़ ने सामने आकर अपनी सफाई दी है। एसएचओ ने कहा- विधायक मुझ पर गलत आरोप लगा रही हैं। अगर मैंने तू शब्द के साथ बात की हो तो मैं हर सजा भुगतने को तैयार हूं। मेरे ऊपर इस तरह के आरोप लगाना, विधायक की सोच को दर्शाता है। उधर, इस मामले में एसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि एसएचओ ने कोई शराब नहीं पी थी और वह उस समय फील्ड में सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ इनवेस्टीगेशन कर रहे थे।

यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला.... अब जानिए एसएचओ रविंद्र धनखड़ ने क्या कहा... सवाल : विधायक विनेश ने आप पर तू-तड़ाक में बात करने का आरोप लगाया है ? SHO: 20 अगस्त को मैं रेप के मामले की तफ्तीश में सीन आफ क्राइम की टीम के साथ मौके पर मौजूद था। उसी समय मेरे पास फोन आया और सामने से सीधे ही ये सवाल आया कि 14 तारीख का गुम हुआ युवक सुमित मिला नहीं है। आपने क्या कार्रवाई की है। इस पर सबसे पहले तो मैने ये ही पूछा था कि आप कौन बोल रहे हो। फिर विधायक ने अपना परिचय दिया तो विस्तार से मैंने पूरी जानकारी दे दी।

सवाल : आप पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है ? SHO : मैं तो रात को भी शराब नहीं पीता, वो दिन में शराब पीने का आरोप लगा रहे हैं। मुझे वहां बुला लेते, मेरा मेडिकल करवा देते। किसी पर शराब पीने का इल्जाम लगाना अच्छी बात नहीं है। सवाल : तू कहकर बात करने का आरोप भी विधायक ने लगाया ? SHO: मैंने तू शब्द का प्रयोग नहीं किया। अगर ये बात है तो मैं हर सजा भुगतने को तैयार हूं। मेरे पर गलत आरोप लगाए हैं।

सवाल : क्या विधायक ने बताया था कि वे कौन बोल रही हैं? SHO : नहीं, शुरू में मेरे को नहीं बताया कि मैं विधायक बोल रही हूं। कोई परिचय नहीं दिया। आम पब्लिक के साथ भी तमीज से पेश आता हूं तो उनके साथ क्यों बदतमीजी करूंगा। मैं ऐसे पद पर बैठा हूं, जहां आने वाली सभी शिकायतों पर अच्छे से सुनवाई करता हूं, लेकिन मेरे पर आरोप लगा दिए, ये उनकी सोच है। उन्होंने कैसे कहा? मैं इसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता।

Latest News Latest Media Community