मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई, जीवन में सकारात्मकता और सद्भाव का दिया संदेश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश और प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी। साथ ही जरूरतमंदों के जीवन में खुशियाँ फैलाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई, जीवन में सकारात्मकता और सद्भाव का दिया संदेश

हरियाणा: दीपावली के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि प्रकाश का यह पर्व हर घर में आशा और नई ऊर्जा का संचार करे।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने, बुराइयों का त्याग करने और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति में इस पर्व का विशेष महत्व है, जो समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं और इस अवसर पर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का दीप जलाने का संकल्प लें।