हरियाणा में HKRNL कर्मचारियों के वेतन में 5% की बढ़ोतरी: 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें
हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के तहत विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत की वृद्धि की है।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के माध्यम से विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस संबंध में निगम ने 28 अक्टूबर को आधिकारिक पत्र जारी कर वेतन वृद्धि के आदेश दिए हैं। बढ़ी हुई नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएंगी।
अनुभव और जिले की श्रेणी के आधार पर तय हुआ वेतन सरकार ने विभिन्न लेवल के अनुसार कर्मचारियों की वेतन दरों में संशोधन को मंजूरी प्रदान की है। नई दरें कर्मचारियों के कार्य अनुभव और जिले की श्रेणी के आधार पर तय की गई हैं। इसके तहत कर्मचारियों के अनुभव को 2 श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसके अनुसार उनके बेसिक रेट में 10% और 20% अधिक वेतन का लाभ मिलेगा।
सभी विभागों को जारी किए गए निर्देश HKRNL ने वेतन बढ़ोतरी का यह आदेश प्रदेश के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों (DC), बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को भेजकर इसे जल्द लागू करने के निर्देश दिए हैं।




