दीवाली पर रोहतक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम: बाजारों में पैदल गश्त, चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी और QRT तैनात

दीपावली के त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए रोहतक पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बाजारों में महिला पुलिसकर्मियों के साथ पैदल गश्त बढ़ा दी गई है

दीवाली पर रोहतक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम: बाजारों में पैदल गश्त, चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी और QRT तैनात

रोहतक: दीपावली के पावन अवसर पर शहर में शांति, कानून व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोहतक पुलिस ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। त्योहार के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्थानों, रेलवे स्टेशनों और व्यस्त बाजारों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

QRT और CIA टीमें लगातार तैनात सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में अतिरिक्त नाकाबंदी की गई है। सीआईए की टीमें शहर के मुख्य रास्तों और संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटने के लिए आधुनिक हथियारों से लैस क्विक रिस्पॉन्स टीम  को शहर के प्रमुख केंद्रों पर तैनात किया गया है।

बाजारों में महिला पुलिस बल की पैदल गश्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के तहत थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में देर रात तक अधिक से अधिक पुलिस बल के साथ गश्त करने का आदेश दिया गया है। खरीदारी के लिए आ रही महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा के मद्देनजर महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, जो भीड़भाड़ वाली मार्केट में पैदल गश्त कर रही हैं। जिला कंट्रोल रूम को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी घटना की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जा सके।

होटल, धर्मशालाओं की चेकिंग और ट्रैफिक व्यवस्था सुरक्षा एजेंसियों ने शहर के होटल, धर्मशाला, सराय और मुसाफिरखानों की औचक जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीआईए की टीमों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड, किला रोड, शोरी मार्केट, बड़ा बाजार, गांधी कैंप मार्केट, भिवानी स्टैंड और डी-पार्क जैसे प्रमुख commercial क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इसके अलावा, त्यौहार पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। आवश्यकतानुसार वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा रही है और विभिन्न स्थानों पर अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए गए हैं ताकि खरीदारों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।