रोहतक पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन, जवानों को सिखाए गए दंगा निरोधक उपकरण चलाने के गुर
पुलिस लाइन रोहतक में सोमवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी थानों, चौकियों और कार्यालयों में तैनात पुलिस जवानों ने भाग लिया।
पुलिस लाइन रोहतक में सोमवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में जिले के सभी थाना प्रभारी, अन्य पुलिस अधिकारी तथा सभी थानों, चौकियों, पुलिस कार्यालयों और जिले में तैनात सभी जवानों ने हिस्सा लिया।
परेड के दौरान कानून व्यवस्था की किसी भी विकट परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जवानों को विशेष अभ्यास कराया गया। अभ्यास के तहत पुलिसकर्मियों को तनावपूर्ण या दंगे जैसी स्थिति के दौरान दंगा निरोधक उपकरण चलाने की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अभ्यास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिला पुलिस हर प्रकार की विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार और सक्षम रहे।




