रोहतक में CRPF जवान ने पत्नी की गला काटकर की हत्या: 4 आतंकियों को ढेर करने पर 15 अगस्त को हुआ था सम्मानित, 2 दिन पहले ही आया था छुट्टी पर
हरियाणा के रोहतक जिले के बहुअकबरपुर गांव में सीआरपीएफ (CRPF) के हवलदार सोमबीर ने अपनी 36 वर्षीय पत्नी मनीषा की गला रेतकर हत्या कर दी।
हरियाणा के रोहतक जिले के बहुअकबरपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सीआरपीएफ के एक जवान ने अपनी पत्नी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान 36 वर्षीय मनीषा के रूप में हुई है। घायल अवस्था में मनीषा गला पकड़कर पड़ोसियों के पास पहुंची थी, जिन्हें उसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
-
21 अक्टूबर को छुट्टी पर आया था आरोपी: मृतका के भाई नरेंद्र के अनुसार, सोमबीर सीआरपीएफ में हवलदार है और वह 21 अक्टूबर को छुट्टी लेकर घर आया था। वह मनीषा को सरप्राइज देना चाहता था, इसलिए गांव की गली में छिप गया था। मनीषा ने उसे देखकर अपनी बेटी अनीशा को उसे बुलाने के लिए भेजा था।
-
हत्या से पहले फोन पर आई धमकी: 23 अक्टूबर की शाम जब नरेंद्र ने मनीषा के पास फोन किया, तो उसकी भांजी अनीशा ने कॉल रिसीव की। फोन के पीछे से सोमबीर की आवाज आ रही थी जो मनीषा को दरवाजा खोलने के लिए कह रहा था और धमकी दे रहा था कि "दरवाजा खोल, आज तुझे मार दूंगा।" इसके कुछ देर बाद ही यह मर्डर हो गया।
-
अस्पताल पहुंचने पर चला पता: नरेंद्र तुरंत बहुअकबरपुर पहुंचा, जहां घर पर ताला मिला। पता चला कि परिवार के लोग पीजीआई गए हैं, जहां जाकर मनीषा की हत्या की सूचना मिली।
-
सास और देवर पर भी प्रताड़ना का आरोप: मृतका के भाई ने बताया कि सोमबीर और मनीषा की शादी 2009 में हुई थी और उनकी दो बेटियां 16 साल की अनीशा और 14 साल की चक्सु हैं। बेटा न होने के कारण सास कमलेश मनीषा को ताने देती थी और सोमबीर की दूसरी शादी कराने की बात कहती थी। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर मनीषा करीब एक साल अपने मायके में भी रही थी। बाद में परिवार द्वारा परेशान न करने का वादा करने पर वह वापस लौटी थी।
पुलिस की कार्रवाई:
बहुअकबरपुर थाना प्रभारी जसबीर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर मृतका के भाई नरेंद्र की शिकायत पर पति सोमबीर, देवर मोनू और सास कमलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मुख्य आरोपी पति सोमबीर की तलाश कर रही है।




