मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा फैसला, गन्ने के भाव में ₹35 की वृद्धि; 2027-28 तक ₹450 प्रति क्विंटल होगा रेट
याणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए अगले दो वर्षों में गन्ने के भाव में कुल 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के गन्ना उत्पादक किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए आगामी दो पेराई सत्रों के लिए गन्ने के भाव बढ़ाने की घोषणा की है। सरकार के इस कदम से किसानों की प्रति एकड़ आय में ₹10,000 से लेकर ₹11,500 तक की सीधी बढ़ोतरी होगी।
दो चरणों में लागू होगा नया भाव:
-
वर्ष 2026-27 सत्र: चालू सीजन में गन्ने का भाव पिछले वर्ष के ₹415 प्रति क्विंटल से ₹15 बढ़ाकर ₹430 प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
-
वर्ष 2027-28 सत्र: अगले पेराई सत्र में गन्ने के भाव में ₹20 की और बढ़ोतरी की जाएगी, जिससे यह बढ़कर ₹450 प्रति क्विंटल हो जाएगा।
किसानों और चीनी मिलों को होगा दोहरा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाव में इस बढ़ोतरी से प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे गन्ना खेती के प्रति अधिक प्रोत्साहित होंगे। गन्ने की अधिक पैदावार से राज्य की चीनी मिलों को भी पर्याप्त मात्रा में कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे पेराई सत्र सुचारू रूप से चल सकेगा।




