हरियाणा में 2 दिन सभी स्कूल-कॉलेजों की छुट्‌टी:CET एग्जाम के चलते आदेश, कैंडिडेट्स को फ्री बस सुविधा

हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। 27 जुलाई को रविवार है। ऐसे में स्कूल और कॉलेजों को 26 तारीख यानी शनिवार के दिन छुट्‌टी रखनी होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि परीक्षा को लेकर कोई अव्यवस्था न हो, इसलिए अधिकारियों

 28.9k
हरियाणा में 2 दिन सभी स्कूल-कॉलेजों की छुट्‌टी:CET एग्जाम के चलते आदेश,  कैंडिडेट्स को फ्री बस सुविधा

हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। 27 जुलाई को रविवार है। ऐसे में स्कूल और कॉलेजों को 26 तारीख यानी शनिवार के दिन छुट्‌टी रखनी होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि परीक्षा को लेकर कोई अव्यवस्था न हो, इसलिए अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जो अधिकारी छुट्टी पर गए हैं, उन्हें वापस बुला लिया गया है। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर तक लाने और ले जाने के लिए मुफ्त बस सुविधा मिलेगी। महिला कैंडिडेट्स के परिवार का एक सदस्य भी मुफ्त में उनके साथ यात्रा कर पाएगा।

परिवहन विभाग द्वारा सुबह के सत्र के लिए 7:30 बजे और शाम के सत्र के लिए दोपहर 12:30 बजे तक कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। 9 हजार स्पेशल बस चलेंगी, एडवांस बुकिंग कर पाएंगे इसके अलावा, एग्जाम सेंटरों के निकटतम पॉइंट तक फ्री शटल बस सेवा भी मिलेगी। इसके लिए रोजाना लगभग 9 हजार साधारण बसें प्रयोग में लाई जाएंगी। कैंडिडेट परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक https://hartrans.gov.in/advance-booking-for-cet-2025/ पर अपनी डिटेल भरकर सीट की एडवांस बुकिंग भी कर सकते हैं। परिवहन विभाग का कहना है कि एग्जाम के चलते 2 दिन परिवहन सुविधा बहुत कम रहेगी। इसलिए इन 2 दिनों में लोग जरूरी कार्य के चलते ही यात्रा करें, ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।

CET एग्जाम को लेकर सरकार ने ये निर्देश दिए... रिश्वतखोरी रोकने को 3 हेल्पलाइन नंबर भी जारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने एग्जाम पास कराने, नकल कराने या भर्ती में सिलेक्शन कराने के लिए रिश्वत मांग की शिकायत के लिए 3 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिनमें टोल फ्री नंबर 18001802022 के अलावा चेयरमैन हिम्मत सिंह का नंबर 92162 77773 नंबर और कमीशन के मेंबर भूपेंद्र चौहान के 97739 66556 नंबर शामिल है। चेयरमैन ने कहा कि शिकायत करने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। CET से जुड़ी अहम जानकारियां, सवाल-जवाब में पढ़ें... सवाल: CET एग्जाम कब होगा? जवाब: इसी महीने 26 और 27 जुलाई को यह एग्जाम होगा।

सवाल: CET एग्जाम का पेपर कितनी शिफ्टों में होगा, इसकी टाइमिंग क्या है, पेपर सॉल्व करने को कितना टाइम मिलेगा?

जवाब: दोनों ही दिन 2-2 शिफ्टों में एग्जाम होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 से 11.45 बजे और दूसरी दोपहर बाद 3.15 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। एक शिफ्ट में पेपर हल करने के लिए 1 घंटा 45 मिनट का टाइम मिलेगा। सवाल: एक शिफ्ट में कितने युवा एग्जाम देंगे? जवाब: एग्जाम के लिए 13 लाख 47 हजार युवाओं ने आवेदन किया है। इस लिहाज से एक शिफ्ट में करीब 3 लाख से ज्यादा युवा एग्जाम देंगे।

सवाल: CET एग्जाम के लिए कितने सेंटर बनाए गए हैं?

जवाब: CET के लिए 1,350 सेंटर बनाए गए हैं। HSSC ने सिक्योरिटी के पैरामीटर पर फिट न होने की वजह से 334 एग्जाम सेंटर घटा दिए। सवाल: CET एग्जाम का पेपर किस भाषा में होगा? जवाब: 2 भाषाओं में, हिंदी और अंग्रेजी। परीक्षा OMR शीट ऑफलाइन मोड में होगी। यह सीट एग्जाम सेंटर में HSSC देगा।

सवाल: CET एग्जाम का पेपर किस टाइप का होगा?

जवाब: पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप का होगा, जिसमें 4 उत्तर में से एक सही जवाब चुनना होगा। सवाल: अगर मैंने गलत उत्तर पर टिक लगा दिया तो क्या नंबर कटेगा? जवाब: नहीं, ऐसी सूरत में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

सवाल: अगर मैंने किसी सवाल के किसी भी ऑप्शन पर टिक नहीं किया तो क्या होगा?

जवाब: अगर आपने ऐसा किया तो आपकी नेगेटिव मार्किंग होगी, ऐसे एक सवाल पर 1 नंबर कटेगा। 

सवाल: अगर मैं किसी सवाल के जवाब पर टिक नहीं करना चाहता तो फिर क्या करूं।

जवाब: OMR शीट में इस बार 5वां ऑप्शन यानी बबल भी होगा, जिस पर क्लिक कर आप नेगेटिव मार्किंग से बच सकते हैं। सवाल: एग्जाम सेंटर में किन-किन चीजों पर रोक रहेगी? जवाब: एग्जाम सेंटर में मोबाइल, कैलकुलेटर, बेल्ट, हैंडबैग, धूप का चश्मा, स्मार्ट वॉच व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किताबें, नोट्स, पर्चियां समेत कोई भी पाठ्य सामग्री, हेयर पिन, ताबीज, टोपी, टोपा या स्कार्फ पर पाबंदी रहेगी।

सवाल : क्या सेंटर अलॉट होने के बाद उसे बदला जा सकता है?

जवाब: नहीं, एक बार सेंटर अलॉट होने के बाद उसे चेंज नहीं किया जा सकता।

सवाल: एग्जाम में सुरक्षा के क्या बंदोबस्त किए गए हैं?

जवाब: सुरक्षा के लिए पूरे हर सेंटर पर 10 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। हर एग्जाम सेंटर में CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

सवाल: एग्जाम सेंटरों पर कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?

जवाब: एग्जाम सेंटरों पर बिजली, पानी, टॉयलेट जैसी बेसिक सुविधाएं होंगी। एग्जाम सेंटर वहीं बनाए गए हैं, जहां की बिल्डिंग में चारदीवारी है।

सवाल: एग्जाम सेंटर कितनी-कितनी दूरी पर होंगे?

जवाब: एक जिले में हर 10 किलोमीटर की दूरी पर एक एग्जाम सेंटर होगा ताकि दूसरी जगहों से आने वाले युवाओं को परेशानी न हो।

सवाल: CET एग्जाम के एडमिट कार्ड कब और कैसे मिलेंगे?

जवाब: HSSC के मेंबर भूपेंद्र चौहान का कहना है कि http://www.hssc.gov.in पर इस बारे में जानकारी दी जाएगी। एडमिट कार्ड भी यहीं से डाउनलोड होंगे।

सवाल: CET एग्जाम का स्तर क्या होगा?

जवाब: इसका पेपर 12वीं के स्तर का होगा लेकिन हिंदी और अंग्रेजी विषय का स्तर 10वीं के स्तर का होगा।

सवाल: CET एग्जाम में कितने सवाल होंगे?

जवाब: इसमें कुल 100 सवाल होंगे, जिनमें सही उत्तर के 4 विकल्प मिलेंगे। जिनमें से किसी एक सही उत्तर पर निशान लगाना होगा।

सवाल: CET पास के लिए कट ऑफ लिस्ट क्या है?

जवाब: अगर आप जनरल कैटेगरी में हैं, तो आपको 50% नंबर लाने होंगे। अगर आप SC, ST और OBC जैसी आरक्षित यानी रिजर्व कैटेगरी में हैं, तो आपको 40% नंबर लाने होंगे।

सवाल: दूसरे राज्यों के युवा भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं?

जवाब: हां, लेकिन उन्हें हरियाणा सरकार की तरफ से भर्ती में किसी तरह का आरक्षण नहीं दिया जाएगा।

सवाल: CET के लिए HTET टाल दी गई, अब ये एग्जाम कब होगा?

जवाब: स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा के मुताबिक HTET का एग्जाम अब 30 और 31 जुलाई को होगा।

Latest News Latest Media Community