मेयरों का मानदेय बढ़ा, निकायों को ₹587 करोड़ मिले - 10 मेयर समेत 725 निकाय प्रतिनिधियों ने शपथ ली

हरियाणा में नए चुने गए 10 नगर निगमों के मेयर, 28 नगर पालिका-परिषद के प्रधान और 687 वार्डों के पार्षदों-सदस्यों को मंगलवार (25 मार्च) को पंचकूला में शपथ दिलाई गई। सबसे पहले अंबाला उपचुनाव में मेयर बनीं शैलजा सचदेवा ने शपथ ली। इसके बाद 7 नगर निगमों के मेयरों के साथ वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ।

 15.3k
मेयरों का मानदेय बढ़ा, निकायों को ₹587 करोड़ मिले - 10 मेयर समेत 725 निकाय प्रतिनिधियों ने शपथ ली

हरियाणा में नए चुने गए 10 नगर निगमों के मेयर, 28 नगर पालिका-परिषद के प्रधान और 687 वार्डों के पार्षदों-सदस्यों को मंगलवार (25 मार्च) को पंचकूला में शपथ दिलाई गई। सबसे पहले अंबाला उपचुनाव में मेयर बनीं शैलजा सचदेवा ने शपथ ली। इसके बाद 7 नगर निगमों के मेयरों के साथ वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ। फिर सोनीपत निगम उपचुनाव में विजयी मेयर राजीव जैन ने शपथ ली। इनके बाद नगर परिषद, नगर पालिकाओं के प्रधान और पार्षदों को शपथ दिलाई गई।

आखिर में उपचुनाव में विजयी प्रधान और पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ। मुख्यमंत्री सैनी ने इस दौरान निकायों के लिए 587 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की। साथ ही नगर पालिका की सेवाओं को और सुगम बनाने के लिए ई-समाधान ऐप, अर्बन कनेक्ट ऐप और निकायों से जुड़ी वेबसाइट लॉन्च की गईं। कार्यक्रम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने मेयर का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की।

CM के संबोधन की 3 अहम बाते

मेयर का मानदेय 30 हजार हुआ शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेयर का 30 हजार, सीनियर डिप्टी मेयर का 25 हजार और डिप्टी मेयर का 20 हजार मानदेय किया है। इसी तरह नगर परिषद प्रधान का 18 हजार, नगर पालिका प्रधान 15 हजार, उप प्रधान का 12 हजार मासिक मानदेय किया गया है। पार्षदों का भी मानदेय बढ़ाया गया है। 10 नगर निगमों के मेयर ने इस क्रम में ली शपथ, 9 भाजपा, 1 निर्दलीय.

Latest News Latest Media Community