रोहतक में राज्य स्तरीय विश्वकर्मा जयंती पर शक्ति प्रदर्शन, नई अनाज मंडी मंच से दिया विपक्ष के खिलाफ तीखा सियासी संदेश
डीसी सचिन गुप्ता ने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा स्वच्छता ही सेवा पवाड़ा अभियान शुरू किया गया तथा जिला के नागरिकों से आह्वïान किया कि वे अपने जिले को सुंदर व साफ बनाए रखने के लिए स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। रोहतक शहर के साथ-साथ रोहतक के गांवों में भी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
डीसी सचिन गुप्ता के आदेशानुसार और एडीसी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन से जिले के 5 गांव की ग्राम पंचायत बहुजमालपुर, लाहली, सीसर खास, सुंदरपुर व भैंसरू कलां को प्लास्टिक मुक्त घोषित किया है। डीसी सचिन गुप्ता ने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा स्वच्छता ही सेवा पवाड़ा अभियान शुरू किया गया तथा जिला के नागरिकों से आह्वïान किया कि वे अपने जिले को सुंदर व साफ बनाए रखने के लिए स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
रोहतक शहर के साथ-साथ रोहतक के गांवों में भी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की गतिविधियां क्रियान्वित की गई, जिसके अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्र के चिह्नित स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। भास्कर न्यूज । रोहतक हरियाणा की राजनीति में रविवार का दिन खास रहा। नई आनाजमंडी में आयोजित प्रदेश स्तरीय भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि इसे भाजपा के सियासी शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा गया।
सीएम नायब सिंह सैनी ने जहां आयोजन की गरिमा बढ़ाई, वहीं मंच से भाजपा नेताओं ने एक स्वर में विपक्ष पर सीधा वार करते हुए 2016 के आंदोलन, हुड्डा परिवार और कांग्रेस के “वजूद” पर सवाल उठाए। इसके बाद उन्होंने अपने सरकारी योजनाओं को लेकर लोगों के समक्ष रखा। वहीं रैली विश्वकर्मा जयंती समारोह तीन घंटे की देरी से शुरू हुआ। सीएम को एक बजे मंच पर आना था, लेकिन वह दूसरे कार्यक्रमों में व्यस्त हो गए। जिस कारण तीन बजे समारोह में पहुंच सके।
इसके बाद साढ़े चार बजे कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद शहर में काफी ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिली। किस मंत्री ने क्या कहा
>पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने शुरुआत करते हुए कहा कि जैसे विश्वकर्मा ने सृजन किया, वैसे ही पीएम मोदी भारत का नव निर्माण कर रहे हैं। चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत बना है और अब तीसरी बनने की राह पर है। उन्होंने “खिलौने बेचते बच्चे” की मिसाल देते हुए कहा कि मोदी हमेशा बेहतर करने को कहते हैं, क्योंकि भारत को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाना है। यह बात बोलते थे।
>राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि 2016 में आंदोलन के नाम पर 2000 करोड़ की संपत्ति जला दी गई। आज वही लोग सत्ता का सपना देख रहे हैं। लेकिन जिनको कुर्सी का कीड़ा काट गया था, अब उनका कीड़ा मर चुका है। उन्होंने कहा कि सीएम सैनी की लोकप्रियता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
>समारोह के दौरान पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा सरकार ने विकास को गति प्रदान की है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की फाइल दब चुकी है और वह कभी दोबारा सत्ता में वापसी नहीं कर सकते। वहीं, सांसद दीपेंद्र हुड्डा की फाइल भी दब गई है और वह दोबारा सांसद नहीं बनेगा।
>पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश की सरकार अंतिम व्यक्ति की सरकार है। हर पिछड़े वर्ग को लेकर सरकार साथ खड़ी रहती है। गांवों में जिन लोगों ने पंचायत की जमीन पर मकान बना रखे थे, वो किसी जोहड़, तालाब, लाल डोरा, रास्ते में नहीं है तो 500 गज तक सरकार रजिस्ट्री करवा रही है। वहीं, 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है।




