हरियाणा में XEN-SDO की गृह जिलों में तैनाती पर रोक, इंजीनियर्स एसोसिएशन ने जताई नाराजगी

हरियाणा में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा सरकार के बीच एक बार फिर तकरार की स्थिति बनती नजर आ रही है।

हरियाणा में XEN-SDO की गृह जिलों में तैनाती पर रोक, इंजीनियर्स एसोसिएशन ने जताई नाराजगी

हरियाणा में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा सरकार के बीच एक बार फिर तकरार की स्थिति बनती नजर आ रही है। प्रदेश सरकार ने नए आदेश जारी करते हुए बिजली विभाग के एक्सईएन और एसडीओ की उनके गृह जिलों में तैनाती पर रोक लगा दी है। यह फैसला प्रदेश के तीनों सरकारी बिजली निगमों में लागू किया गया है।

तीनों बिजली निगमों में लागू हुआ आदेश

सरकार का यह नया आदेश उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम में लागू होगा। इसके तहत एक्सईएन और एसडीओ अधिकारियों को उनके गृह जिलों में तैनात नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:- हरियाणा भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा की नई टीम का किया ऐलान

पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने जताई आपत्ति

सरकार के इस फैसले पर हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में सरकार को पत्र लिखकर आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की है। साथ ही ऑनलाइन स्थानांतरण नीति की समीक्षा कर उसमें उचित संशोधन करने की अपील की है।

पहले भी सरकार के फैसले का हो चुका है विरोध

इससे पहले निजी बिजली कंपनी को पैरेलल लाइसेंस देने के प्रस्ताव को लेकर भी बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विरोध जताया था। विरोध के बाद सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा था। हालांकि, फिलहाल यह मामला संबंधित प्राधिकरण के पास सुनवाई के लिए लंबित है।

इसे भी पढ़ें:-हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च': पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर दीपेंद्र हुड्डा ने लहराया संविधान

सरकार और कर्मचारियों के बीच फिर बढ़ सकती है खींचतान

अब एक्सईएन और एसडीओ की गृह जिलों में तैनाती पर रोक लगाने के नए फैसले के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में असंतोष देखने को मिल रहा है। पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में बदलाव की मांग किए जाने के बाद इस मुद्दे पर सरकार और विभाग के बीच आगे भी खींचतान बढ़ने की संभावना है।