हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च': पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर दीपेंद्र हुड्डा ने लहराया संविधान

हरियाणा कांग्रेस ने गुरुवार को पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित महाराणा प्रताप भवन से 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू किया।

हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च': पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर दीपेंद्र हुड्डा ने लहराया संविधान

हरियाणा कांग्रेस द्वारा गुरुवार को पंचकूला में 'संविधान रक्षा मार्च' का आयोजन किया गया। यह मार्च सेक्टर-26 स्थित महाराणा प्रताप भवन से शुरू हुआ। इस प्रदर्शन के दौरान रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पुलिस बैरिकेड और गाड़ी की छत पर चढ़कर हाथ में संविधान की प्रति लहराते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

कांग्रेस ने इस मार्च के लिए दोपहर 2 बजे का समय तय किया था, लेकिन विधानसभा का विशेष सत्र चलने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सके। उनके पहुंचने से पहले ही कुछ उत्साही कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ना शुरू कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए दीपेंद्र हुड्डा ने तुरंत बैरिकेड पर चढ़कर कार्यकर्ताओं को रुकने और अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें:-हरियाणा विधानसभा विशेष सत्र: सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की 4 सूत्रीय रणनीति तैयार

इस विरोध प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने राज्य की मौजूदा सरकार और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पार्टी नेताओं का आरोप है कि हरियाणा में वोटों की हेराफेरी के दम पर सरकार बनाई गई है। कांग्रेस का कहना है कि इस पूरे मामले को लेकर वे राज्य निर्वाचन आयोग से जवाब मांगेंगे।