हरियाणा विधानसभा विशेष सत्र: सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की 4 सूत्रीय रणनीति तैयार, विनेश फोगाट समेत 8 विधायक बैठक से नदारद

संविधान दिवस के मौके पर हरियाणा सरकार द्वारा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने के साथ ही चंडीगढ़ में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

हरियाणा विधानसभा विशेष सत्र: सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की 4 सूत्रीय रणनीति तैयार, विनेश फोगाट समेत 8 विधायक बैठक से नदारद

संविधान दिवस के मौके पर हरियाणा सरकार द्वारा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने के साथ ही चंडीगढ़ में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सत्र से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी-अपनी रणनीतियों को धार देने में जुटे हैं।

सरकार को सदन और सड़क पर घेरने के लिए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर कांग्रेस विधायक दल  की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत में पार्टी की चार सूत्रीय योजना साझा की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस समान नागरिक संहिता, गन्ने के दाम और धान की खरीद से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। इसके साथ ही दोपहर 2 बजे पंचकूला में 'संविधान रक्षा मार्च' भी निकाला जाएगा। पंजाब में संभावित अकाली-बीजेपी गठबंधन को लेकर हुड्डा ने कहा कि इससे कांग्रेस को राजनीतिक लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:- हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना 2026-27: पात्र युवाओं से 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, मिलेगा 2,000 रुपये तक मासिक भत्ता

हालांकि, कांग्रेस की इस बैठक में कई विधायकों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही। बैठक में 29 विधायक पहुंचे, लेकिन 8 विधायक अनुपस्थित रहे। पांच निष्कासित विधायकों के अलावा विनेश फोगाट, शकुंतला खटक और राजबीर फरटिया भी बैठक में शामिल नहीं हुए।

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर विकास परियोजनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में भाजपा के विधायकों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के सचिव भी मौजूद रहे, जहां जनहित से जुड़े कार्यों की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सीएम अनाउंसमेंट से संबंधित कार्यों को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:- हरियाणा CM की बैठक में पहुंचे कांग्रेस के सस्पेंडेड विधायक: विकास कार्यों की समीक्षा जारी, कल विधानसभा का स्पेशल सेशन

इस बैठक का सबसे दिलचस्प पहलू कांग्रेस से निलंबित चार विधायकों- जरनैल सिंह, रेणुबाला, शैली चौधरी और मोहम्मद इसराइल—की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं आगे बढ़कर इन विधायकों से वन-टू-वन संवाद किया, जिससे आने वाले विधानसभा सत्र को लेकर नए राजनीतिक समीकरणों की चर्चा शुरू हो गई है

इसे भी पढ़ें:- पंजाब में अकेले दम पर सरकार बनाएगी कांग्रेस, भाजपा-अकाली दल का आधार खत्म: भूपेंद्र सिंह हुड्डा