रोहतक में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस:मंत्री अरविंद शर्मा ने फहराया तिरंगा; युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में आज 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी।
रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में आज 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। शहीदों को नमन और परेड का नेतृत्व मुख्य कार्यक्रम से पूर्व, डॉ. अरविंद शर्मा ने MDU स्थित राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किए।
इसके बाद खेल परिसर में IPS रविंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित शानदार मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। परेड में हरियाणा पुलिस, एनसीसी और स्काउट्स सहित 8 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी 'लघु भारत' की झलक समारोह के दौरान 1700 विद्यार्थियों द्वारा किया गया सामूहिक शारीरिक अभ्यास (Mass PT) आकर्षण का केंद्र रहा। मंच पर देश के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति को दर्शाते हुए कार्यक्रम पेश किए जा रहे हैं: उपमंडल स्तर पर भी हुआ ध्वजारोहण जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडलों में भी तिरंगा गर्व से लहराया: रोहतक में गणतंत्र दिवस




