हरियाणा में जल्द खेल कोटे के तहत भर्ती संभव:चेयरमैन बोले- HSSC ने गंभीरता से लिया, परीक्षा की तैयारी में जुटें, जल्द विवरण जारी करेंगे
हरियाणा में जल्दी ही स्पोर्ट्स कोटे के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती होने की संभावना है। जिसके संकेत हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए बताया कि अभ्यार्थियों की मांग को आयोग ने गंभीरता से लिया है। अभ्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। जल्दी ही
हरियाणा में जल्दी ही स्पोर्ट्स कोटे के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती होने की संभावना है। जिसके संकेत हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए बताया कि अभ्यार्थियों की मांग को आयोग ने गंभीरता से लिया है। अभ्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। जल्दी ही विवरण आधिकारिक रूप से जारी होगा। जिससे अनुमान है कि एचएसएससी जल्दी ही खेल कोटे के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी और खिलाड़ियों को नौकरी का मौका मिलेगा।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि "अभ्यर्थियों द्वारा लंबे समय से यह मांग की जा रही थी कि SPORTS QUOTA (स्पोर्ट्स कोटा) के अंतर्गत विभिन्न पदों की परीक्षा शीघ्र कराई जाए। आयोग ने इस मांग को गंभीरता से लिया है। आप सभी अपनी परीक्षा की तैयारियों में जुट जाएं। आयोग द्वारा अन्य विवरण जल्द ही आधिकारिक रूप से जारी कर दिए जाएंगे।" ग्रुप-सी के पदों पर 7 विभागों में कोटा हरियाणा में ग्रुप-C पदों पर खेल कोटा पिछले 4 साल से सिर्फ 7 विभागों तक सीमित है।
इसे सभी विभागों में बहाल करने की मांग लगातार उठ रही है। प्रदेश में खट्टर सरकार के समय में खेल कोटे को 7 विभागों तक सीमित कर दिया गया था। वर्तमान में गृह, सेकेंडरी शिक्षा, प्राइमरी शिक्षा, खेल, जेल, वन और ऊर्जा विभाग में ही ग्रुप-सी पदों की भर्ती में खिलाड़ियों को 3% कोटा मिलता है। जबकि ग्रुप-डी में यह 10% है। सीईटी 2025 की संशोधित उत्तर कुंजी जारी करने की चर्चाओं पर लगाया विराम सीईटी 2025 की संशोधित उत्तर कुंजी को लेकर चल रही चर्चाओं पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के विराम लगाया है। स्पष्ट किया है कि अभी तक कोई संशोधित उत्तर कुंजी जारी नहीं की गई है।
एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "सीईटी 2025 के REVISED ANSWER KEY (संशोधित उत्तर कुंजी) को लेकर चलाई जा रही खबरें गलत हैं। आयोग द्वारा अभी कोई संशोधित उत्तर कुंजी जारी नहीं की गई है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि ऐसे खबरों से भ्रमित ना हों और किसी भी जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट को चेक करते रहें।"




