रोहतक डीसी सचिन को पंचायत ने किया सम्मानित:सरपंच बोले- समय पर निकला बारिश का पानी; किसान कर पाए गेहूं की बिजाई
रोहतक जिले के महम खंड की ग्राम पंचायत भैणी सुरजन ने डीसी कार्यालय पहुंचकर डीसी सचिन गुप्ता को सम्मानित किया। यह सम्मान गांव की संपूर्ण कृषि भूमि से समय पर जल निकासी करवाकर हर खेत में गेहूं की बिजाई का आश्वासन पूरा करने पर दिया गया।
रोहतक जिले के महम खंड की ग्राम पंचायत भैणी सुरजन ने डीसी कार्यालय पहुंचकर डीसी सचिन गुप्ता को सम्मानित किया। यह सम्मान गांव की संपूर्ण कृषि भूमि से समय पर जल निकासी करवाकर हर खेत में गेहूं की बिजाई का आश्वासन पूरा करने पर दिया गया। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल को भी सम्मानित किया गया।
पंचायत ने जताया आभार सम्मानित करने वालों में गांव के सरपंच अमित कुमार, पंच धर्मबीर व अन्य पंच शामिल रहे। ग्राम पंचायत ने उपायुक्त के प्रयासों की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों से किसानों को बड़ी राहत मिली है। डीसी ने किया था जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा वर्षा ऋतु के दौरान डीसी सचिन गुप्ता ने जिले के जलभराव से प्रभावित गांवों का कई बार अधिकारियों की टीम के साथ दौरा किया था।
उन्होंने जल निकासी कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सचिन गुप्ता ने भैणी सुरजन गांव पहुंचकर पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि जिला प्रशासन आबादी और कृषि भूमि से शीघ्र जल निकासी सुनिश्चित करेगा, ताकि हर खेत में गेहूं की बिजाई संभव हो सके। बेहतर प्रबंधन से पूरी हुई बिजाई भैणी सुरजन उन गांवों में शामिल रहा है, जहां गत वर्षा ऋतु के दौरान सर्वाधिक जलभराव हुआ था।
जिला प्रशासन द्वारा किए गए बेहतर जल निकासी प्रबंधन से यह संभव हो पाया कि गांव के हर खेत में किसान गेहूं की बिजाई कर सके। अधिकारियों की सतत निगरानी से मिला परिणाम डीसी सचिन गुप्ता ने लगातार अधिकारियों के साथ जल निकासी कार्यों की समीक्षा की, जिसके परिणामस्वरूप समय पर कार्य पूरा हुआ। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से जल निकासी की निगरानी की और संबंधित विभागों के माध्यम से कार्य को पूर्ण करवाया।




