रोहतक में पहली बार दिखाई जाएगी वीर गोकुला की कहानी:मुंबई के कलाकार 13 को करेंगे मंचन, औरंगजेब के साथ किसान ने लड़ी लड़ाई

रोहतक जिले में पहली बार वीर गोकुला की अनकही कहानी को लेकर मुंबई का नाट्य किरन मंच आया है, जो 13 अगस्त की शाम एमडीयू के सभागार में नाटक का मंचन करेगा। वीर गोकुला की कहानी दिखाने का उद्देश्य केवल इतना है कि युवाओं को अपने इतिहास के बारे में पता चल सके कि कैसे हमारे महापुरुषों ने लड़ाइयां लड़ी है।

 38.3k

वीर गोकुला नाटक के लेखक और निर्देशक देव फौजदार ने बताया कि वीर गोकुला एक ऐसे किसान की कहानी है, जिसने मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। विशेष तौर पर औरंगजेब के खिलाफ अपने खेत खलिहानों को बचाने की लड़ाई लड़ी। बहन बेटियों की अस्मिता को बचाने की लड़ाई लड़ी थी। औरंगजेब के खिलाफ कोई राजा नहीं, बल्कि किसान लड़ा देव फौजदार ने बताया कि नाटक के माध्यम से युवाओं को दिखाने का प्रयास कि औरंगजेब जैसे ताकतवर राजा के खिलाफ कोई राजा नहीं बल्कि एक किसान लड़ा था, जो सर्वसमाज के किसानों के हक के लिए खड़ा हुआ था।

वीर गोकुला अपने सनातन और अपने देश की रक्षा के लिए मुगलों से लड़ा था। मुंबई के कलाकार करेंगे मंचन देव फौजदार ने बताया कि नाटक का मंचन करने के लिए मुंबई से कलाकार आए है, जो किसी न किसी सीरियल और फिल्म में काम कर रहे हैं। उनकी पत्नी बेला गुजरात से है और नाटक में भवानी का किरदार निभा रही है। नाटक के माध्यम से युवाओं को इतिहास के बारे में जागरूक करना है।

यशपाल शर्मा का मिला सहयोग नाटक का आयोजन करवा रही गांव मकड़ौली निवासी ज्योति ने बताया कि नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को दर्शाने का प्रयास है। स्त्री प्रधानता की बात तो होती है, लेकिन कहां स्त्रियों को कम आंका गया, इसके बारे में नाटक के माध्यम से बताया जाएगा। नाटक का मंचन रोहतक में करने के लिए अभिनेता यशपाल शर्मा का काफी सहयोग मिला। नाटक का अगला मंचन शिमला में किया जाएगा।

Latest News Latest Media Community