गृहमंत्री शाह आज हरियाणा दौरे पर:825 करोड़ के 19 प्रोजेक्ट का उद्घाटन-शिलान्यास

केंद्रीय गृहमंत्री शुक्रवार को हरियाणा दौरे पर हैं। पहले रोहतक फिर कुरुक्षेत्र जाएंगे। शाम को चंडीगढ़ से वापसी होगी। करीब 6 घंटे का शेड्यूल जारी किया गया है। कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के किनारे मेला ग्राउंड में रैली रखी गई है। जहां 3 नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी भी होगी। इसके अलावा प्रदेश के 12 जिलों में कुल 825 करोड़

 38.3k
गृहमंत्री शाह आज हरियाणा दौरे पर:825 करोड़ के 19 प्रोजेक्ट का उद्घाटन-शिलान्यास

केंद्रीय गृहमंत्री शुक्रवार को हरियाणा दौरे पर हैं। पहले रोहतक फिर कुरुक्षेत्र जाएंगे। शाम को चंडीगढ़ से वापसी होगी। करीब 6 घंटे का शेड्यूल जारी किया गया है। कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के किनारे मेला ग्राउंड में रैली रखी गई है। जहां 3 नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी भी होगी। इसके अलावा प्रदेश के 12 जिलों में कुल 825 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे।

CM नायब सैनी समेत मंत्री-विधायक पहुंचेंगे। गृहमंत्री की रैली को लेकर विधानसभा, लोकसभा और राज्य सभा के सभी सदस्यों को निमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा हाईकोर्ट के जस्टिस, बार काउंसिल और एसोएिससन को न्योता भेजा गया है। उनके बैठने के लिए पंडाल में अलग से व्यवस्था रहेगी। कुरुक्षेत्र मेला ग्राउंड में शाह की रैली में 3 लेयर की सुरक्षा रहेगी। इसके लिए 6 SP, 20 DSP और 16 जिलों की पुलिस को तैनात किया गया है। इसके अलावा SPG की नजर भी रहेगी।

 अब जानिए…रोहतक और कुरुक्षेत्र में क्या-क्या कार्यक्रम रोहतक में 11 बजे मिल्क प्लांट व एमडीयू में खादी महोत्सव में जाएंगे रोहतक में अमित शाह सुबह 11 बजे IMT स्थित अमूल मिल्क प्लांट में साबर डेयरी के नए संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद एमडीयू में खादी ग्रामोद्योग आयोग के स्वदेशी से स्वावलंबन के तहत खादी कारीगर महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। साथ ही कारीगरों को टूल किट वितरित करेंगे।

इसी कड़ी में एमडीयू की तरफ आने वाले रास्ते पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। साथ ही बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में हेलीपेड के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहेगा। जिस समय अमित का काफिला निकलेगा, उस समय ट्रैफिक को रोका जाएगा। दोपहर 3 बजे कुरुक्षेत्र में रैली-प्रदर्शनी दिल्ली से शाह सीधे रोहतक पहुंचेंगे। यहां दो कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद CM नायब सैनी के साथ रोहतक से कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। यहां करीब 2 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है। 3 बजे मेला ग्राउंड में नए कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन रखा गया है। यहां रैली भी होगी। जहां से शाम 5 बजे तक चंडीगढ़ पहुंचे का कार्यक्रम है। फिर चंडीगढ़ से ही वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कुरुक्षेत्र में रैली-प्रदर्शनी की क्या तैयारियां…

Latest News Latest Media Community