रोहतक में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा:आज दोपहर 12 बजे से कल रात तक सुविधा, लोकल रूटों पर बढ़ेंगे फेरे
रोहतक बस स्टैंड से रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महिलाओं को फ्री बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। हरियाणा सरकार की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी महिलाओं को फ्री बस सेवा का तोहफा दिया गया है। आज दोपहर 12 बजे से लेकर कल रात 12 बजे तक महिलाएं
रोहतक बस स्टैंड से रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महिलाओं को फ्री बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। हरियाणा सरकार की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी महिलाओं को फ्री बस सेवा का तोहफा दिया गया है। आज दोपहर 12 बजे से लेकर कल रात 12 बजे तक महिलाएं अपने 15 साल के बच्चों सहित निशुल्क बस का सफर कर सकती हैं। रोहतक डिपो से दोपहर 12 बजे से ही महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
इसको लेकर जीएम की तरफ से सख्त निर्देश कंडेक्टरों को दिए गए है। अगर कोई इन आदेशों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ विभाग की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश प्राइवेट बस में लागू नहीं है। बस स्टैंड से चलेंगी 193 बस रोहतक बस स्टैंड पर 193 बस है, जिनका संचालन किया जा रहा है। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए लंबे रूट की बसों में कटौती करते हुए लोकल रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा, ताकि महिलाओं को कोई परेशानी न हो।
वहीं, जरूरत के हिसाब रूट पर फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए 10 लोगों की टीम गठित बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए विभाग की तरफ से 10 लोगों की टीम बनाई गई है, जो बस में भीड़ को कंट्रोल करेगी। बस में चढ़ते व उतरते समय धक्का-मुक्की न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही बस स्टैंड पर बार-बार अनाउंसमेंट भी की जाएगी।
यात्रियों को रोडवेज की तरफ से दी जाएगी बेहतर सुविधा रोडवेज जीएम नवीन कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के लिए बस स्टैंड पर पूरी व्यवस्था की गई है। आज दोपहर 12 बजे से कल रात 12 बजे तक महिलाओं और 15 साल के बच्चों के लिए फ्री यात्रा रहेगी। डिपो की 193 बस सड़कों पर दौड़ेंगी। भीड़ कंट्रोल करने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। यात्रियों को परेशान होने नहीं दिया जाएगा।




