रोहतक मिनी जू में मगरमच्छ के बाड़े में घुसा युवक:पत्थर व डंडा मारते हुए बनाई वीडियो, इंस्टाग्राम पर रील वायरल

रोहतक के मिनी चिड़ियाघर में युवाओं द्वारा बाड़े में घुसकर मगरमच्छ को पत्थर मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर राजेश ने आईएमटी थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 14.3k
रोहतक मिनी जू में मगरमच्छ के बाड़े में घुसा युवक:पत्थर व डंडा मारते हुए बनाई वीडियो, इंस्टाग्राम पर रील वायरल

रोहतक के मिनी चिड़ियाघर में युवाओं द्वारा बाड़े में घुसकर मगरमच्छ को पत्थर मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर राजेश ने आईएमटी थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही रील में कुछ युवक मिनी चिड़ियाघर में जाते हुए दिखाई दे रहे है।

इसके बाद एक युवक मगरमच्छ के बाड़े में घुस जाता है और दूसरे युवक वीडियो शूट करने लगे। बाड़े में घुसा युवक मगरमच्छ को पत्थर मारते और डंडा मारते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। हवाबाजी के चक्कर में मगरमच्छ को किया परेशान मिनी चिड़ियाघर में तीन से चार दोस्त घूमने गए और हवाबाजी करते हुए नजर आए।

हवाबाजी के चक्कर में ही एक युवक मगरमच्छ के 8 फुट ऊंचे बाड़े के जाल के ऊपर से कूदकर अंदर घुसा और मगरमच्छों को सताने लगा। हवाबाजी में ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। वन्य जीव विभाग ने दी पुलिस को शिकायत मगरमच्छ के बाड़े में घुसे युवक की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के मामले में वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि उन्हें वीडियो के बारे में पता चला है।

इस मामले में गैर जिम्मेदार युवकों के खिलाफ आईएमटी थाने में शिकायत दी गई है। वन्य जीव विभाग की तरफ से मिली शिकायत आईएमटी थाना एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में वन्य जीव विभाग से शिकायत मिली है। मामले में जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। वीडियो को देखा जा रहा है। वन्य जीव विभाग भी अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।

Latest News Latest Media Community