रोहतक MDU में NEET एग्जाम में धांधली-शाह से मिलेंगे:इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- हमारे पास इसकी CD; जल्द दिखाएंगे 'VC की फिल्म'

रोहतक में इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (इनसो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने एमडीयू में नीट 2025 एग्जाम के दौरान धांधली का आरोप लगाते हुए वीसी राजबीर सिंह के खिलाफ एक सीडी तैयार की है। इनसो अध्यक्ष जल्द इस सीडी को ऑडिटोरियम में दिखाएंगे। साथ ही आज अमित शाह को भी ज्ञापन देने का

 29.3k
रोहतक MDU में NEET एग्जाम में धांधली-शाह से मिलेंगे:इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- हमारे पास इसकी CD; जल्द दिखाएंगे 'VC की फिल्म'

रोहतक में इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (इनसो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने एमडीयू में नीट 2025 एग्जाम के दौरान धांधली का आरोप लगाते हुए वीसी राजबीर सिंह के खिलाफ एक सीडी तैयार की है। इनसो अध्यक्ष जल्द इस सीडी को ऑडिटोरियम में दिखाएंगे। साथ ही आज अमित शाह को भी ज्ञापन देने का प्रयास किया जाएगा। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के आईएचटीएम विभाग में हुई नीट परीक्षा में धांधली का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है।

छात्र नेता प्रदीप देशवाल ने इस मुद्दे को उठाया और धांधली के प्रमाण व सीसीटीवी फुटेज के फोटो दिखाए। उन्हीं सबूतों को एसपी व डीसी को भी दिया, ताकि मामले में जांच होकर दोषियों को सजा मिल सके। प्रदीप देशवाल ने लिखित में दे रखी शिकायत प्रदीप देशवाल ने बताया कि एमडीयू वीसी प्रो. राजबीर सिंह के खिलाफ धांधली के प्रमाण प्रशासन को दिए गए है। साथ ही लिखित में शिकायत भी दी गई है, ताकि वीसी के खिलाफ कार्रवाई हो सके।

साथ ही एसपी से वीसी राजबीर सिंह के फर्जी दस्तावेजों के मामले में डीजीपी ऑफिस से आई शिकायत पर कार्यवाही करने की मांग भी की गई है। एसपी की तरफ से निष्पक्ष जांच व कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था। गृहमंत्री अमित शाह को देंगे ज्ञापन प्रदीप देशवाल ने कहा कि नीट परीक्षा की धांधली को लेकर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिसके कारण एमडीयू में गृहमंत्री अमित साह से मुलाकात करके उन्हें सभी दस्तावेज व सीडी दी जाएगी,

 ताकि जो लोग एमडीयू को बर्बाद करने वाले अधिकारी को बचाव कर रहे हैं, उन पर भी कार्यवाही की जाए। सीडी दिखाने के लिए एमडीयू का लेंगे ऑडिटोरियम प्रदीप देशवाल ने कहा कि उनके पास एक सीडी है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज के साथ अन्य सबूत है। इसे सार्वजनिक करने के लिए एमडीयू का ऑडिटोरियम किराए पर लिया जाएगा। ऑडिटोरियम लेने के लिए पत्र लिखकर एमडीयू प्रशासन को दिया गया है। लेकिन अभी अनुमति नहीं मिली है।

Latest News Latest Media Community