'स्कूल में दोस्ती हुई, शादी के बाद भी मुलाकात जारी':रोहतक में बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर मारा, खुद फंदे पर लटका; दोनों एक ही गांव के

रोहतक मर्डर- सुसाइड अटेम्प्ट केस में अब कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। बॉयफ्रेंड नीरज (25) और गर्लफ्रेंड रूबी एक ही गांव के थे। दोनों गांव खड़ी साध में एक ही स्कूल में पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई, जिसके बाद प्यार हुआ। दोनों शादी करना चाहते थे

 3
'स्कूल में दोस्ती हुई, शादी के बाद भी मुलाकात जारी':रोहतक में बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर मारा, खुद फंदे पर लटका; दोनों एक ही गांव के

रोहतक मर्डर- सुसाइड अटेम्प्ट केस में अब कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। बॉयफ्रेंड नीरज (25) और गर्लफ्रेंड रूबी एक ही गांव के थे। दोनों गांव खड़ी साध में एक ही स्कूल में पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई, जिसके बाद प्यार हुआ। दोनों शादी करना चाहते थे, हालांकि रूबी के घरवालों को ये रिश्ता पसंद नहीं था। वे नहीं चाहते थे, गांव में ही बेटी की शादी हो। रूबी की शादी भगवतीपुर गांव में करा दी गई।

बुधवार को भी दोनों बजरंग फाटक के पास एक होटल में आए थे। यहां नीरज ने चुन्नी से गला घोंटकर रूबी की हत्या कर दी। इसके बाद घर जाकर खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश की। नीरज की हालत अभी भी सीरियस बनी हुई है। वहीं, रूम चेकिंग के दौरान वहां से टूटी हुई चूड़ियां और कंडोम का पैकेट मिला। आशंका है कि कमरे में दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें ये चूड़ियां टूटी।

पति नेवी में जवान, छिपकर नीरज से मिलती थी पढ़ाई पूरी होने के बाद ही घरवालों ने रूबी की शादी भगवतीपुर गांव में करा दी। रूबी के पति नेवी में तैनात है। हालांकि शादी के बाद रूबी इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स करने लगी। अप्रैल में ही उसने ये कोर्स शुरू किया था। ग्रामीणों का कहना है कि शादी के बाद भी रूबी नीरज से मिलती थी। कोचिंग के दौरान भी रूबी की मुलाकात नीरज से होती रहती थी।

रूबी की क्लासेस मॉर्निंग शिफ्ट में लगती थी। बुधवार को भी दोनों सुबह के समय ही होटल आए थे। रूबी की हत्या कर घर पहुंचा नीरज पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रूबी नीरज के साथ सुबह 9 बजे होटल में आई थी। होटल में उसने झज्जर की रहने वाली शीतल नामक युवती की आईडी जमा करवाई। होटल कर्मचारियों के मुताबिक, करीब दो बजे नीरज होटल से निकल गया। होटल कर्मचारियों के अनुसार, शाम तक नीरज होटल नहीं आया तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया। मगर, किसी ने दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद कर्मचारियों ने मास्टर की (चाबी) से रूम खोला, अंदर बेड पर रूबी की डेडबॉडी पड़ी थी।

रूबी का मर्डर कर नीरज अपने घर पहुंचा। यहां उसने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने जैसे ही उसे फंदे पर लटका देखा तुरंत उतारकर पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नीरज की हालत अभी सीरियस बनी हुई है। SHO बोले- शव डेड हाउस भिजवा दिया सिविल लाइन थाना SHO महेंद्र सिंह का कहना है कि विवाहिता का शव होटल के कमरे में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को डेड हाउस में भेज दिया था, आज इसका पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस मृतका के परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Latest News Latest Media Community