रोहतक में बलराज कुंडू ने हुड्डा को बताया राजनीतिक बिजनेसमैन:बोले-कांग्रेस को सत्ता में आने से रोका; भाजपा से साठगांठ करके बनवाई सरकार

रोहतक जिले के महम से पूर्व विधायक व हरियाणा जनसेवक पार्टी के संयोजक बलराज कुंडू ने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जुबानी हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार को भूपेंद्र हुड्डा ने सत्ता में आने से रोका। भाजपा के साथ जो साठगांठ करके सरकार बनवाई, वो आज सबके सामने है।

 14.5k
रोहतक में बलराज कुंडू ने हुड्डा को बताया राजनीतिक बिजनेसमैन:बोले-कांग्रेस को सत्ता में आने से रोका; भाजपा से साठगांठ करके बनवाई सरकार

रोहतक जिले के महम से पूर्व विधायक व हरियाणा जनसेवक पार्टी के संयोजक बलराज कुंडू ने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जुबानी हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार को भूपेंद्र हुड्डा ने सत्ता में आने से रोका। भाजपा के साथ जो साठगांठ करके सरकार बनवाई, वो आज सबके सामने है। बलराज कुंडू ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा के खिलाफ किसान एक उम्मीद के साथ भूपेंद्र हुड्डा के साथ खड़ा था कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उनको राहत मिलेगी। लेकिन भूपेंद्र हुड्डा ने किसानों की भावनाओं के साथ सौदा करके भाजपा की सरकार बनवा दी।

राजनीति के सबसे बड़े बिजनेसमैन भूपेंद्र हुड्डा पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने आरोप लगाया कि हरियाणा की राजनीति के सबसे बड़े बिजनेसमैन भूपेंद्र सिंह हुड्डा है। पहले भजन लाल बड़े बिजनेसमैन थे, लेकिन आज वो जगह भूपेंद्र हुड्डा के पास है। दो बार सीएम रहते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा को बेचने का काम किया। उन्हें प्रॉपर्टी डीलर का नाम तक दिया गया। राजनीति में अभय से बड़े नेता भूपेंद्र हुड्डा बलराज कुंडू ने कहा कि अभय चौटाला और भूपेंद्र हुड्डा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते है। अभय चौटाला राजनीतिक विरासत के तौर पर बड़े है, लेकिन नेता के रूप में नहीं है।

इसकी तुलना करें तो भूपेंद्र हुड्डा एक बड़ा नाम है। वो बड़े खिलाड़ी है। प्रदेश के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। रोहतक में रैली करना एक षड़यंत्र बलराज कुंडू ने कहा कि जब इनेलो का राज था तो अभय चौटाला रोहतक के लोगों को ठग बताते थे। उस समय लोग अभय से कम मिलना पसंद करते थे, बल्कि अजय चौटाला और ओमप्रकाश चौटाला से अधिक मिलते थे। रोहतक में रैली करने के पीछे एक षड़यंत्र है। जिन्हें सिरसा वालों ने नकार दिया, वो रोहतक में अब क्या खोज रहे है। हारे हुए एमएलए के साथ क्यों चल रहे कमांडो बलराज कुंडू ने कहा कि अभय चौटाला एक हारे हुए एमएलए है और वह भी हारे हुए एमएलए है।

लेकिन अभय चौटाला के साथ जो 10 से अधिक कमांडो चल रहे हैं, वो सरकार ने ही तो दे रखे है। जबकि उसके पास कोई कमांडो नहीं है। अभय चौटाला जिस पार्टी की बात कर रहे है, उसकी मान्यता ही खत्म हो चुकी है। भूपेंद्र हुड्डा ने बिहार चुनाव को लेकर की डील बलराज कुंडू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एक साल बाद विपक्ष का नेता बनाया। क्योंकि बिहार में चुनाव है और भूपेंद्र हुड्डा के साथ चुनाव को लेकर कोई डील हुई है। वहीं, जिसका नाम सीडी कांड में है, उसे प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। यह सब कैसे हो रहा है, सबको पता है। महम की जनता से हुई चूक बलराज कुंडू ने कहा कि महम की जनता ने उन्हें नकार कर एक ऐसा विधायक चुना है, जो किसी काम का नहीं है। मेरे से भी चूक हो गई, क्योंकि मैने सत्ता का लोभ नहीं किया। अगर सेवा भाव और प्रतिनिधित्व की बात करें तो चूक महम की जनता से हुई है।

Latest News Latest Media Community