हरियाणा में ठंड-कोहरे से सरकार अलर्ट:गाइडलाइन जारी की; लिखा- मौसम की जानकारी के लिए रेडियो सुनें, कंपकंपी को नजरअंदाज न करें
हरियाणा में ठंड और कोहरे को देखते हुए सरकार अलर्ट हो गई है। गाइडलाइन जारी करते हुए सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह दी गई गाइडलाइन का आवश्यक रूप से पालन करें। गाइडलाइन में लिखा है कि मौसम की जानकारी को लेकर लोगों को लगातार अपडेट लेते रहना चाहिए।
हरियाणा में ठंड और कोहरे को देखते हुए सरकार अलर्ट हो गई है। गाइडलाइन जारी करते हुए सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह दी गई गाइडलाइन का आवश्यक रूप से पालन करें। गाइडलाइन में लिखा है कि मौसम की जानकारी को लेकर लोगों को लगातार अपडेट लेते रहना चाहिए। इसके लिए वह रेडियो, टीवी और न्यूज़ पेपर से जानकारी ले सकते हैं। दरअसल, प्रदेश में दो दिनों से लगातार घना काेहरा छाया हुआ है। इस दौरान सूबे के 7 जिलों में 62 वाहन टकरा गए। इसमें 11वीं की छात्रा सहित 4 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 166 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये सड़क दुर्घटनाएं अलग अलग स्थानों पर हुई हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इन सड़क दुर्घटनाओं को लेकर शोक प्रकट किया है और छात्रों के परिजनों को 2.5 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
यहां पढ़िए शीत लहर को लेकर क्या है गाइडलाइन सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन में लिखा है कि शीतलहर चलने के दौरान यथासंभव हो घर के अंदर रहें, ठंडी हवा से बचने के लिए केवल आवश्यक यात्रा ही करें। भारी कपड़ों की एक परत के बजाय हल्के, ढीले, विंडप्रूफ ऊनी कपड़ों की कई परत पहनें। बाहर निकलते समय अपने सिर, चेहरे, हाथों और पैरों को भी उपयुक्त गर्म कपड़े से ढकें। शरीर में ऊष्मा का प्रवाह बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार जैसे कि विटामिन C से भरपूर स्वस्थ आहार, फल एवं सब्जियों का सेवन करें। शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए नियमित रूप से गर्म तरल पदार्थ पिएं। कंपकंपी को नजरअंदाज न करें कंपकपी को नजरअंदाज न करें। यह एक महत्वपूर्ण पहला संकेत है कि शरीर गर्मी खो रहा है और प्रभावित व्यक्ति को तुरंत घर के अंदर ले आना चाहिए।
अपने शरीर को सूखा रखें। यदि गीले हो जाएं, तो शरीर की गर्मी को बचाने के लिए शीघ्रता से कपड़े बदलें। बुजुर्गों और बच्चों की ठीक से देखभाल करें और अनावश्यक घर से बाहर न जाने दें। शराब का सेवन न करें। यह आपके शरीर के तापमान को कम करता है। जानवरों को घर के अंदर रखें लंबे समय तक ठंड के संपर्क में आने से त्वचा का रंग पीला, सख्त और सुत्र हो सकता है और अंगूठे, पैर की अंगुलियां, नाक या कान की लोब जैसी शरीर की खुली जगहों पर काले घाव हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।कम तापमान में अपने पालतू जानवरों का ध्यान रखें और उन्हें घर के अंदर रखें।
यदि कोई स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो, तो पशु चिकित्सक से संपर्क करें। हाइपोथर्मिया होने पर ये करें हाइपोथर्मिया (शरीर के तापमान के कम होने) की स्थिति में, व्यक्ति को गर्म स्थान पर ले जाएं और कपड़े बदलें। व्यक्ति के शरीर को त्वचा से त्वचा के संपर्क, सूखे कंबल, कपड़े, तौलिये या चादरों से गर्म करें। शरीर के तापमान को बढ़ाने में मदद के लिए गर्म पेय दें। शराब न दें। यदि स्थिति बिगड़ती है तो तुरंत चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। आपातकालीन स्थिति में 112 डायल करें। कोहरे को लेकर ये अलर्ट कोहरे के लिए मुख्य गाइडलाइन है धीमी गति, लो-बीम हेडलाइट्स का उपयोग, वाहन के बीच ज़्यादा दूरी, और सतर्कता. कोहरे में गाड़ी चलाते समय गति कम करें, हेडलाइट्स को लो-बीम पर रखें, फॉग लाइट्स (अगर हों) का इस्तेमाल करें, और पीछे वाली गाड़ी से पर्याप्त दूरी बनाए रखें ताकि अचानक ब्रेक लगाने पर टक्कर से बचा जा सके।.अनावश्यक हॉर्न या रेडियो बंद रखें और खिड़कियां थोड़ी खोलकर बाहर की आवाज़ सुनें।




