हरियाणा के 78 शिक्षकों को स्टेट टीचर अवार्ड मिलेगा:2 इंक्रिमेंट और ₹1 लाख कैश मिलेंगे; शिक्षा मंत्री के जिले से सबसे अधिक टीचर्स
हरियाणा एजुकेशन डिपार्टमेंट ने राज्य के एक्सीलेंट टीचर्स के लिए स्टेट टीचर्स अवार्ड की सूची जारी कर दी है। इस बार लास्ट दो सेशन के अवार्ड दिए जाएंगे। जिसमें 2025 सेशन में 38 और 2024 में 40 टीचर्स शामिल हैं। स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी
हरियाणा एजुकेशन डिपार्टमेंट ने राज्य के एक्सीलेंट टीचर्स के लिए स्टेट टीचर्स अवार्ड की सूची जारी कर दी है। इस बार लास्ट दो सेशन के अवार्ड दिए जाएंगे। जिसमें 2025 सेशन में 38 और 2024 में 40 टीचर्स शामिल हैं।
स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी विजय सिंह दहिया ने लेटर जारी करते हुए कहा- सरकारी एवं सहायता प्राप्त, माध्यमिक, उच्चा तथा माध्यमिक विद्यालयों के उत्कृष्ट टीचर्स को यह सम्मान दिया जाएगा। अवार्ड के लिए चयनित सभी टीचर्स को एक लाख रुपए का कैश अवार्ड, एक सिल्वर मेडल, सर्टिफिकेट और एक शॉल दिया जाएगा। इसके साथ ही इन टीचर्स को 2 एडवांस इंक्रीमेंट भी दिए जाएंगे।
शिक्षा मंत्री के जिले से 13 टीचर्स शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के गृह जिले से 13 टीचर्स को इस बार सम्मानित किया जाएगा। 2025 के लिए 7 टीचर्स और 2024 के लिए 6 टीचर्स को ये अवार्ड दिया जाएगा। वहीं, सबसे कम हिसार, झज्जर, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में 2024 सेशन के लिए एक टीचर को सम्मानित किया जाएगा।
2025 में 8 जिलों से केवल एक-एक टीचर शिक्षक अवार्ड 2025 के लिए पानीपत के बाद भिवानी से सबसे अधिक 5 टीचर्स सम्मानित होंगे। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, फरीदाबाद, रोहतक, करनाल, यमुनानगर और चरखी दादरी से केवल एक-एक टीचर इस इस अवार्ड के लिए सिलेक्ट हुए।




