रोहतक में बाप-बेटे के हत्यारों का एनकाउंटर:मुख्य आरोपी को पैर में गोली लगी, दो साथी भी पकड़े; 6 दिन पहले नाम पूछकर मारी थीं गोलियां
हरियाणा के रोहतक के गांव बलियाना में रंजिशन पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी संजय और उसके साथियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आईएमटी एरिया में हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें संजय के पैर में गोली लग गई। अन्य दो आरोपियों को भी चोटें लगी हैं।
हरियाणा के रोहतक के गांव बलियाना में रंजिशन पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी संजय और उसके साथियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आईएमटी एरिया में हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें संजय के पैर में गोली लग गई। अन्य दो आरोपियों को भी चोटें लगी हैं। इसके बाद पुलिस ने तीनों को काबू करके इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया। पुलिस अब तीनों से पूछताछ करेगी। बता दें कि गांव बलियाना निवासी धर्मबीर और उनके बेटे दीपक की 7 नवंबर को गांव के ही रहने वाले आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
वारदात के दौरान दीपक अपने दोस्तों के साथ चौकीदार की बैठक में था, जबकि धर्मबीर घर पर ही अपने छोटे भाई के साथ मौजूद था। आरोपी पहले चौकीदार की बैठक में पहुंचे, जहां दीपक से उसके पिता का नाम पूछकर छाती में गोली मार दी। उसके बाद घर आकर धर्मबीर को गोली मारी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। आईएमटी एरिया में हुई मुठभेड़ रोहतक पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि बलियाणा में डबल मर्डर मामले में 3 आरोपी आईएमटी एरिया में घूम रहे है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। मगर, आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर फायरिंग की। एक को पैर में लगी गोली, दो को चोटें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी संजय के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और वहीं गिर पड़ा।
इसके अलावा फरार होने की कोशिश कर रहे उसके साथी वीरेंद्र और रोहित के पैर में भी चोट लगी है। इन तीनों को पुलिस ने दबोच लिया। तीनों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। 3 पॉइंट में जानिए कैसे हुआ बाप-बेटे का मर्डर.... 1. पिता घर, बेटा पड़ोसियों के था शुक्रवार को धर्मवीर अपने घर पर था, जबकि उसका बेटा दीपक घर के पास ही दूसरी गली में पड़ोसी सूरजभान चौकीदार के घर गया हुआ था। 5 युवक सूरजभान के घर में घुस आए। उन्होंने आते ही सोफे पर बैठकर युवकों से बात कर रहे दीपक पर गोलियां चला दीं, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 2. घर जाकर धर्मवीर को गोलियां मारीं ग्रामीणों के मुताबिक दीपक की हत्या के बाद हमलावर धर्मवीर के घर पहुंचे। आंगन में उसकी भी गोलियां मारकर हत्या कर दी।
इसके बाद हमलावर वहां से चले गए। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना IMT थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को भी बुलाया गया। 3. 2023 में बड़े बेटे ने की थी हत्या धर्मवीर के भाई धर्मराज ने बताया कि 2023 में धर्मवीर के बड़े बेटे सचिन उर्फ सागर ने गांव के ही दुकानदार जगबीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हमें उसे केस का नहीं पता, उनका आपस में कोई झगड़ा था। इसी केस में सागर जेल में बंद है। जगबीर की हत्या की रंजिश में ही धर्मवीर और दीपक की हत्या की गई है। जेल में बंद सचिन की धमकी देने के बाद रंजिश बढ़ने की आशंका जगबीर की हत्या के मामले में जेल में बंद सचिन उर्फ सागर ने श्मशान घाट में अपने भाई दीपक और पिता धर्मबीर की चिता देखकर धमकी दी है कि ऐसा बदला लूंगा कि पूरा गांव देखता रह जाएगा। सचिन की इस धमकी के बाद गांव में तनाव का माहौल है। हालांकि, धर्मबीर के घर ताला लगा हुआ है और ग्रामीण भी खुलकर कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन दबी जुबान में भय जाहिर किया है। डबल मर्डर के बाद रंजिश बढ़ने की आशंका भी है।




