रोहतक MDU विवाद, सुपरवाइजर समेत 3 पर FIR:पीड़ित महिला बोली- किसी का फोन आया, तब कपड़े उतरवाकर पीरियड्स चेक किए गए

हरियाणा में रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) में महिला सफाई कर्मियों के कपड़े उतरवाकर पीरियड्स चेक करने के मामले में कुछ नई बातें सामने आई हैं। एक पीड़ित महिला ने बताया है कि जब उन्होंने सुपरवाइजर को पीरियड्स के बारे में बताया था तो वह देरी का कारण का मान गया था,

 24.2k
रोहतक MDU विवाद, सुपरवाइजर समेत 3 पर FIR:पीड़ित महिला बोली- किसी का फोन आया, तब कपड़े उतरवाकर पीरियड्स चेक किए गए

हरियाणा में रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) में महिला सफाई कर्मियों के कपड़े उतरवाकर पीरियड्स चेक करने के मामले में कुछ नई बातें सामने आई हैं। एक पीड़ित महिला ने बताया है कि जब उन्होंने सुपरवाइजर को पीरियड्स के बारे में बताया था तो वह देरी का कारण का मान गया था, लेकिन उसी समय उसे किसी का कॉल आया।

महिला बताती है कि कॉल डिसकनेक्ट होने के बाद सुपरवाइजर ने कहा कि काम पर देरी से आने का कारण पीरियड्स हैं तो भी सबूत देना होगा। इसके बाद उसने एक अन्य महिला कर्मचारी को बुलाकर उनके सैनिटरी पैड्स चेक करवाए और उनके फोटो खिंचवाकर देखे। इस बात की छात्र नेता दिनेश ने भी पुष्टि की। इसके अलावा, दो आरोपी सुपरवाइजरों में से एक का कहना है कि उसे तो केस में फर्जी फंसाया गया है।

वह तो मौके से दूर बैठा फोन पर बात कर रहा था। उसकी गलती केवल इतनी है कि वह दूर बैठा इस मामले को देखकर हंस दिया था। इसी पर उसे भी मामले में घसीट लिया गया। इस मामले की जांच के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक इंटरनल जांच कमेटी बनाई है, जिसे केमिस्ट्री विभाग की अध्यक्ष सपना गर्ग लीड कर रही हैं। उन्होंने गुरुवार को दोनों पक्षों को अपनी बात आमने-सामने रखने के लिए बुलाया है। उनकी रिपोर्ट के बाद ही इस केस में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीजीआई थाने में आरोपी सुपरवाइजर समेत 3 पर केस दर्ज हो गया है। SHO रोशनलाल ने बताया है कि सुपरवाइजर विनोद और वितेंदर समेत सुंदर लाल पर भी सैक्सुअल हैरेसमेंट का केस बना है।

पीड़ित महिलाओं और छात्र नेता ने ये बातें बताईं... एक सुपरवाइजर बोला- मुझे फंसाया जा रहा घटना के बाद सस्पेंड किए गए एक सुपरवाइजर विनोद ने कहा कि उसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। उसने कहा- मैं तो वहां कर्मचारियों से दूर बैठकर फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान फोन पर बात करते हुए हंस दिया तो महिला कर्मचारियों ने इसका गलत मतलब निकाल लिया।

अब कर्मचारियों ने उसका नाम क्यों लिया, यह तो वही बता सकती है। मुझे इस मामले में फंसाया जा रहा है। 3 पॉइंट्स में जानिए, क्या है पूरा मामला... महिला आयोग ने लेटर जारी कर वीसी से मांगी रिपोर्ट झधर, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने भी मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए वीसी व एसपी के नाम एक लेटर जारी किया गया, जिसमें 5 दिन के अंदर पूरे मामले की रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया। महिला आयोग ने पत्र में लिखा कि महिला सफाई कर्मचारियों के कपड़े उतरवाना गंभीर मामला है, इसे गंभीरता से लिया जाए। महिला आयोग की ओर से लिखा लेटर...

Latest News Latest Media Community