रोहतक में BJP प्रवक्ता बोले-अजय पर कानूनी कार्रवाई हो:कहा- उनका बयान अराजकता फैलाने की साजिश; JJP नेता राजनीतिक हताशा में
रोहतक। जननायक जनता पार्टी (JJP) सुप्रीमो अजय चौटाला के हालिया बयान ने हरियाणा की राजनीति में हलचल मचा दी है। भाजपा के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी शमशेर खरक ने इस बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देश
रोहतक। जननायक जनता पार्टी (JJP) सुप्रीमो अजय चौटाला के हालिया बयान ने हरियाणा की राजनीति में हलचल मचा दी है। भाजपा के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी शमशेर खरक ने इस बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देश में अस्थिरता फैलाने की साजिश है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।
क्या कहा था अजय चौटाला ने अजय चौटाला ने एक रैली के दौरान श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल के राजनीतिक घटनाक्रमों का उदाहरण देते हुए कहा था कि भारत में भी शासकों को सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटना होगा और उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर करना पड़ेगा। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
भाजपा की प्रतिक्रिया भाजपा नेता शमशेर खरक ने अजय चौटाला के बयान को “राजनीतिक हताशा” का परिणाम बताया और कहा कि इस तरह के वक्तव्य लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी उदाहरण देकर जनता को हिंसा के लिए उकसाना अराजकता फैलाने का प्रयास है। भारत का लोकतंत्र मजबूत है और यहां सत्ता परिवर्तन बैलेट पेपर से होता है, हिंसा से नहीं। इस तरह के बयान संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान हैं, जिन पर देश की व्यवस्था टिकी हुई है।
कानूनी कार्रवाई की मांग भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या दल ऐसा बयान देता है जो कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बनता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन हिंसा का समर्थन किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं।




