रोहतक एमडीयू में क्रिकेटर अदिति श्योराण सम्मानित:VC ने स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा, बोले- बेटियों के लिए बनी मिसाल

रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की तरफ से युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण को खेल क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया। क्रिकेटर अदिति को यह अवॉर्ड नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में दिया गया।

 32.4k
रोहतक एमडीयू में क्रिकेटर अदिति श्योराण सम्मानित:VC ने स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा, बोले- बेटियों के लिए बनी मिसाल

रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की तरफ से युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण को खेल क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया। क्रिकेटर अदिति को यह अवॉर्ड नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में दिया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में वीसी प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा की इस बेटी ने अपनी प्रतिभा ही नहीं, जज्बे से बहुत ही कम उम्र में कई उपलब्धियों को हासिल कर प्रदेश की बेटियों के लिए मिसाल कायम की है।

एमडीयू ऐसी होनहार खिलाड़ियों की कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर पढ़ाई व हॉस्टल निशुल्क करने को लेकर लगातार काम कर रहा है। बेटियां हर क्षेत्र में बेहतर कर रही प्रदर्शन समारोह के दौरान डॉ. शरणजीत कौर ने कहा कि जब अदिति जैसी बेटियां खेल ही नहीं किसी भी फिल्ड में बेहतर करती हैं, तो समाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। खिलाड़ियों से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में आकर उन्हें नई ऊर्जा मिलती है।

अदिति का खेल के प्रति समर्पण काबिले तारीफ है। एमडीयू ऐसी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा सकारात्मक है। हरियाणा की ऐसी बेटियों पर सभी को नाज होता है। चंडीगढ़ में ट्रेनिंग ले रही अदिति श्योराण अदिति श्योराण मूल रूप से सोनीपत के दुभेटा गांव की रहने वाली है। अदिति ने स्कूल स्तर की शुरुआती पढ़ाई खानपुर स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल से की।

वह इस समय चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में दसवीं की छात्रा हैं। साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन की प्रतिष्ठित सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग ले रही हैं। इस एकेडमी में दाखिला पाने वाली अदिति श्योराण पहली महिला क्रिकेटर हैं। पिछले 4 साल से खेल रहीं क्रिकेट अदिति श्योराण स्टेट, नेशनल और बीसीसीआई अंडर-15 और अंडर-19 स्तर पर पिछले चार वर्षों से खेल रही हैं ।

 नेशनल स्कूल लेवल पर अदिति अंडर-19 चंडीगढ़ गर्ल्स क्रिकेट टीम की सबसे युवा कप्तान भी रही हैं। यूटीसीए जोनल टूर्नामेंट के अलावा चंडीगढ़ में इंटर स्कूल स्टेट लेवल पर गर्ल्स टीम की कप्तान रही हैं। अदिति की खेल उपलब्धियों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने 15 अगस्त को स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

Latest News Latest Media Community