CM सैनी 26 जनवरी को गुरुग्राम में फहराएंगे तिरंगा:पंचकूला में गवर्नर, नए जिले हांसी में खट्टर रहेंगे

हरियाणा में सीएम नायब सैनी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में तिरंगा फहराएंगे। सरकार की ओर से इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सीएम के अलावा हरियाणा के गवर्नर असीम घोष पंचकूला में तिरंगा फहराएंगे। यहीं गवर्नर की ओर से एटहोम दिया जाएगा।

 14.2k
CM सैनी 26 जनवरी को गुरुग्राम में फहराएंगे तिरंगा:पंचकूला में गवर्नर, नए जिले हांसी में खट्टर रहेंगे

हरियाणा में सीएम नायब सैनी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में तिरंगा फहराएंगे। सरकार की ओर से इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सीएम के अलावा हरियाणा के गवर्नर असीम घोष पंचकूला में तिरंगा फहराएंगे।

यहीं गवर्नर की ओर से एटहोम दिया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री अनिल विज अंबाला के बजाय यमुनानगर में झंडा फहराएंगे। इस बार लिस्ट में विधायकों के साथ जिला परिषद के चेयरमैनों को भी जगह दी गई हैं। वहीं नए जिले हांसी में मनोहर लाल खट्टर जाएंगे। हालांकि लिस्ट में राव इंद्रजीत का नाम नहीं है।

Latest News Latest Media Community