Vaish Public School: आधुनिक सुविधाओं और उत्कृष्ट शिक्षा का बड़ा केंद्र, जानें इसकी खूबियाँ और सुविधाएँ
Vaish Public School में प्री-नर्सरी से 12वीं तक के छात्रों के लिए अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल स्मार्ट क्लासरूम, स्विमिंग पूल और सुरक्षित परिवहन जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं,
शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुका 'वैश पब्लिक स्कूल' आज रोहतक और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा का सबसे भरोसेमंद केंद्र बना हुआ है। वर्ष 1981 में वैश एजुकेशन सोसाइटी द्वारा स्थापित यह प्राइवेट को-एजुकेशनल स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। यहाँ प्री-नर्सरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी (12वीं कक्षा) तक के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षण पद्धतियों से पढ़ाया जा रहा है।
अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ और स्मार्ट क्लासेस
स्कूल परिसर को पूरी तरह डिजिटल और व्यावहारिक शिक्षा के अनुकूल तैयार किया गया है।
विज्ञान के सिद्धांतों को गहराई से समझने के लिए यहाँ भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की अत्याधुनिक लैब्स हैं। इसके अलावा, छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट से लैस कंप्यूटर लैब्स और अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था की गई है।
समृद्ध पुस्तकालय और अनुभवी शिक्षक
स्कूल में शिक्षा के स्तर को सर्वोच्च बनाए रखने के लिए एक विशाल पुस्तकालय है, जहाँ हज़ारों ज्ञानवर्धक पुस्तकों और पत्रिकाओं का संग्रह है। योग्य और अनुभवी शिक्षकों की देखरेख में यहाँ 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए विज्ञान , वाणिज्य और कला ,संकाय के बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं।
वैश पब्लिक स्कूल छात्रों के मानसिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। परिसर में खेल का एक बड़ा मैदान, स्विमिंग पूल, इंडोर गेम्स, योग केंद्र और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक विशाल ऑडिटोरियम है, जहाँ छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होते हैं।




