रामपाल को आर्य समाज का खुला चैलेंज: रोहतक में उमेद शर्मा बोले- शास्त्रार्थ के लिए तैयार
रोहतक में आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा के उपप्रधान उमेद शर्मा ने रामपाल दास को चैलेंज करते हुए कहा कि वह शास्त्रार्थ के लिए तैयार है। रामपाल चाहे तो अपने आश्रम में लाइव डिबेट करवा ले, जिसके लिए एक कमेटी बनाई जाए, जो डिबेट का निर्णय करेगी। रामपाल दास के पाखंडवाद के खिलाफ
रोहतक में आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा के उपप्रधान उमेद शर्मा ने रामपाल दास को चैलेंज करते हुए कहा कि वह शास्त्रार्थ के लिए तैयार है। रामपाल चाहे तो अपने आश्रम में लाइव डिबेट करवा ले, जिसके लिए एक कमेटी बनाई जाए, जो डिबेट का निर्णय करेगी। रामपाल दास के पाखंडवाद के खिलाफ आर्य समाज की अब अंतिम लड़ाई होगी। उमेद शर्मा ने कहा कि पाखंडी लोग कई प्रकार के पाखंडवाद फैला रहे है। आर्य समाज हमेशा से पाखंडवाद के खिलाफ रहा है।
रामपाल दास अब भगवान राम व कृष्ण और आर्य समाज के गुरुओं को लेकर आरोप लगा रहा है। इसलिए पूरा आर्य समाज उनके खिलाफ खड़ा हो गया है, जो वैदिक संस्कृति पर अटैक करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पाखंडवाद के खिलाफ बजा युद्ध का बिगुल उमेद शर्मा ने कहा कि पाखंडवाद फैलाने वाले लोगों के खिलाफ युद्ध का बिगुल बज चुका है। रामपाल को शास्त्रार्थ का खुला चैलेंज है, क्योंकि रामपाल ऐसा माहौल बना रहा है, जिससे टकराव की स्थिति पैदा हो रही है।
आर्य समाज अब तक 4 कुर्बानी दे चुका है। रामपाल के अनुयायी आर्य समाज से टक्कर लेने की कोशिश ना करे, वरना आर्य समाज लड़ने के लिए तैयार है। सत्यार्थ प्रकाश पर रामपाल ने उठाया सवाल उमेद सिंह ने कहा कि रामपाल दास ने स्वामी दयानंद के सत्यार्थ प्रकाश पर आक्षेप किया है, लेकिन वह चैलेंज करते है कि सत्यार्थ प्रकाश की सभी चीजें प्रमाण के आधार पर लिखी गई है।
रामपाल दास के पाखंड को चैलेंज कर रहे है। जो व्यक्ति 12 साल जेल में रहकर आया हो, वो अपने आप को भगवान बनाने का पाखंड रच रहा है। धर्मेंद्र हुड्डा की पाखंडवाद के खिलाफ मुहिम उमेद सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र हुड्डा की पाखंडवाद के खिलाफ शुरू हुई मुहिम का समर्थन करते है, जो भी पाखंड के खिलाफ कार्य होगा, आर्य समाज उनके साथ खड़ा होगा।
यह आंदोलन हिंदू समाज, सनातन धर्म को बचाने के लिए है। आर्य समाज शुरू से पाखंड वाद के खिलाफ संघर्ष करता रहा है। पाखंडवाद के खिलाफ होगी अंतिम लड़ाई उमेद सिंह ने कहा कि कोई व्यक्ति हमारे महापुरुष व भगवानों पर प्रश्न चिह्न लगाने का काम करेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। 2006 और 2013-14 में रामपाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी, अब रामपाल के पाखंडवाद के खिलाफ अंतिम लड़ाई होगी।
जिस प्रकार का माहौल बन रहा है, गृह युद्ध जैसे हालात बन रहे है। शेर शांत, गीदड़ अपने आपको राजा समझ बैठा उमेद सिंह ने कहा कि पाखंडवाद के खिलाफ अब लड़ाई अंतिम और निर्णायक होगी। शेर शांत है, तो गीदड़ अपने आप को राजा समझ बैठते है। अब इनको इनकी औकात दिखाएंगे। लीगल कार्रवाई भी की जाएगी। सोशल मीडिया जो दुष्प्रचार किया जा रहा है, उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।




