अमेरिका में गिरफ्तार गैंगस्टर हिमांशु 'भाऊ' की क्राइम डायरी: रोहतक के सामान्य छात्र से कुख्यात अपराधी बनने की पूरी कहानी

हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु 'भाऊ' को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग समेत कई गंभीर मामलों में वांछित 24 वर्षीय हिमांशु 2019 तक एक साधारण छात्र था।

 4
अमेरिका में गिरफ्तार गैंगस्टर हिमांशु 'भाऊ' की क्राइम डायरी: रोहतक के सामान्य छात्र से कुख्यात अपराधी बनने की पूरी कहानी
Image source (Bhaskar)

गुरुग्राम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एलविश यादव के घर फायरिंग करवाने वाले हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु 'भाऊ' को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। 24 वर्षीय हिमांशु के एक सामान्य छात्र से कुख्यात गैंगस्टर 'भाऊ' बनने की कहानी काफी हैरान करने वाली है।

साधारण छात्र से अपराध की दुनिया में एंट्री साल 2019 तक हिमांशु एक सामान्य छात्र था। पढ़ाई के दौरान उसने रोहतक के सब्जी मंडी इलाके में जबरन वसूली  के लिए फायरिंग कर दी। इस मामले में पुलिस ने उसे दबोच लिया। वारदात के वक्त उसकी उम्र महज 17 साल थी, जिसके चलते उसे हिसार के सुधार गृह भेज दिया गया। हालांकि, वह वहां ज्यादा दिन नहीं रुका और करीब 20 लड़कों के साथ सुधार गृह से फरार हो गया। इसके बाद वह कभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया।

बचपन के दोस्त से दुश्मनी और नीरज बवाना से गठजोड़ फरार होने के बाद उसकी दुश्मनी अपने ही गांव के बचपन के दोस्त अंकित उर्फ बाबा से हो गई। इस रंजिश में कई हत्याएं हुईं, जिसके बाद हिमांशु ने अपना ठिकाना पहले झज्जर और फिर दिल्ली बना लिया। दिल्ली में उसकी मुलाकात कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना से हुई। इसके बाद हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों में उस पर मर्डर, हत्या की कोशिश, रंगदारी और हथियारों की तस्करी के 30 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हो गए। अपराध की इस दुनिया में वह ‘भाऊ’ नाम से मशहूर हो गया और उसे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ‘दाऊद इब्राहिम’ भी कहा जाने लगा।

लाखों का इनाम और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया हिमांशु भाऊ पर हरियाणा पुलिस ने 2.5 लाख रुपये और दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से उसकी पुरानी दुश्मनी जगजाहिर है। वर्तमान में हरियाणा पुलिस, केंद्रीय जांच ब्यूरो  के साथ मिलकर हिमांशु के भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटी है।

आपसी रंजिश में गांव में हो चुकी हैं कई हत्याएं गैंगस्टर हिमांशु और उसके पूर्व मित्र अंकित उर्फ बाबा के बीच कार के विवाद से शुरू हुई गैंगवार के कारण पिछले कुछ सालों में कई जानें जा चुकी हैं। हाल ही में रोहतक में गैंगस्टर अंकित के चाचा अनिल की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जो इसी खूनी रंजिश का एक हिस्सा माना जाता है।